फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army recruitment rally in chamba himachal pradesh.

सेना भर्ती में हांफे 5 हजार युवा, सिर्फ 182 हुए पास

Sun, 30 Aug 2015 07:30 PM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
army recruitment rally in chamba himachal pradesh.

चंबा के बारगाह मैदान में सेना भर्ती के लिए युवाओं का सैलाब तो उमड़ा लेकिन 5866 में से सिर्फ 182 ही ग्राउंड टेस्ट पास कर पाए। 5684 युवाओं की सांसें बीच मैदान में ही फूल गईं। भर्ती के तीसरे दिन कुल 5866 युवाओं में दौड़ लगाई। रविवार को मैदान में तिल धरने के लिए जगह नहीं थी। शनिवार रात से ही युवाओं का चंबा पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। जीटी के लिए 4,125 तथा क्लर्क के लिए 1,741 युवाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


भर्ती सुबह पांच बजे शुरू हो गई तथा सुबह साढे़ आठ बजे तक दौड़ का दौर पूरा हो गया था। पूरी कर ली गई थी। कांगड़ा जिले की भर्ती शुरू होते ही युवाओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। लगभग छह हजार युवा कांगड़ा से चंबा पहुंचे। चंबा के सभी होटल बुक हो गए हैं। कई युवा चौगान तथा बारगाह पुलिस लाइन के साथ काली माता मंदिर के पास रात गुजार रहे हैं।

विज्ञापन

कर्नल बोले, दौड़ में फूल रही युवाओं की सांस

army recruitment rally in chamba himachal pradesh.

कर्नल हरजिंद्र सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी सावधानी बरती जा रही है। रोजाना पांच से साढे़ पांच हजार की संख्या में युवा यहां पहुंच रहे हैं। युवा सोलह सौ मीटर दौड़ निर्धारित समय में पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इससे भर्ती होने की पहली प्रक्रिया में ही बाहर हो रहे हैं। तीसरे दिन 5866 युवाओं ने दौड़ लगाई। इनमें से केवल 182 ही मैदान की बाधा को पार कर सके। भर्ती प्रक्रिया के चौथे दिन कांगड़ा जिला के युवा भर्ती में भाग लेंगे। इस दौरान उपायुक्त एम. सुधा देवी विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।

वहीं भर्ती में भाग लेने आए युवा रमेश कुमार, अशोक कुमार, विजय कुमार, कमलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अश्वनी शर्मा, राजेश कुमार का कहना है कि भर्ती में भाग लेने आए युवाओं को रात बिताने के लिए जिला प्रशासन ने कोई प्रबंध नहीं किए हैं। उन्हें चौगान में ही रात बितानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed