फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Army Kumaon Regiment Major Ashok Kapoor scale Durgakot peak

Kumaon Regiment: एक रात में 30 किमी पैदल चल मेजर अशोक ने टीम के साथ फतह की दुर्गाकोट चोटी

Sun, 22 May 2022 08:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 May 2022 08:48 PM IST
सार

धर्मशाला के मेजर अशोक कपूर ने इससे पहले नेपाल की 8,586 मीटर उंची चोटी कंचनजंघा और माउंट मेटाहॉर्न चोटी (4,478 मीटर) को भी फतह कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Army Kumaon Regiment Major Ashok Kapoor scale Durgakot peak
दुर्गाकोट चोटी पर तिरंगे के साथ पर्वतारोही दल। - फोटो : संवाद

विस्तार

सेना की कुमाऊं रेजिमेंट के पर्वतारोही दल ने सुंदर ढूंगा घाटी में 5,818 मीटर ऊंची दुर्गाकोट चोटी फतह करने में कामयाबी हासिल की है। विपरीत हालात में रात के समय चोटी पर चढ़ाई की और सूर्योदय से पहले चोटी पर तिरंगा फहराया। धर्मशाला के सिद्धबाड़ी निवासी मेजर अशोक कपूर के नेतृत्व में सेना के 30 सदस्यों का दल नौ मई को रानीखेत से रवाना होकर कपकोट के खर्किया पहुंचा था। 10 मई को दल खर्किया से जांतोली होते हुए कठलिया तक गया।

विज्ञापन


कठलिया में दल के सदस्य मौसम से सामंजस्य बैठाने के लिए पांच दिन तक वहीं रुके। जिसके बाद बेस कैंप सुखराम को रवाना हुए। सुखराम से आगे दल कैंप-एक और कैंप-दो के लिए रवाना हुआ। 19 मई को दल के सदस्यों ने रात के समय कैंप वन से ट्रैकिंग शुरू की और लगातार 30 किलोमीटर पैदल चले। पूरी रात चलने के बाद पर्वतारोहियों के दल ने 20 मई की सुबह छह बजे माउंट दुर्गाकोट की चोटी को फतह करने में कामयाब हासिल की।
विज्ञापन


कंचनजंघा, मेटाहॉर्न चोटी की फतह कर चुके हैं मेजर अशोक
धर्मशाला के मेजर अशोक कपूर ने इससे पहले नेपाल की 8,586 मीटर उंची चोटी कंचनजंघा और माउंट मेटाहॉर्न चोटी (4,478 मीटर) को भी फतह कर चुके हैं। इसके अलावा एशियन खेलों में तिरंगा लेकर भारतीय दल की अगुवाई भी कर चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना के जवानों पर गर्व : बृजलाल कपूर
मेजर अशोक कपूर के पिता बृजलाल कपूर ने बताया कि बेटे और सेना के जवानों की कामयाबी पर उन्हें नाज है। देश की सेवा के साथ उन्होंने विभिन्न चोटियों को फतह कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed