फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army Chief General Upendra Dwivedi visited Shimla RTrak

हिमाचल: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शिमला आरट्रैक का किया दौरा, सेना की नवीनतम प्रशिक्षण की भी प्रशंस

Sat, 16 Nov 2024 10:12 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Sat, 16 Nov 2024 10:12 PM IST
सार

शिमला में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) का दौरा किया। उन्हें देश भर के सभी सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल किए जा रहे संस्थागत प्रशिक्षण के विभिन्न सैद्धांतिक पहलुओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
Army Chief General Upendra Dwivedi visited Shimla RTrak
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शिमला आरट्रैक का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) का दौरा किया। उन्हें देश भर के सभी सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल किए जा रहे संस्थागत प्रशिक्षण के विभिन्न सैद्धांतिक पहलुओं की जानकारी दी। सेना प्रमुख ने आरट्रैक में चल रही आधुनिक, प्रौद्योगिकी संचालित और युद्ध के लिए सेना को तैयार करने की नवीनतम प्रशिक्षण की भी प्रशंसा की। इसके लिए सेना प्रमुख ने आरट्रैक को प्रोत्साहित किया। 

विज्ञापन


उन्होंने सेना प्रशिक्षण कमान के सभी रैंकों को उत्कृष्टता की अपनी खोज जारी रखने के लिए प्रेरित किया। जनरल द्विवेदी ने हिमाचल प्रदेश के सैन्य वेटरन समुदाय से बातचीत की और उन्हें सम्मानित भी किया। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेना प्रमुख आरट्रैक में एक कार्यक्रम के बाद दोपहर बाद दिल्ली लौट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed