{"_id":"5e20426e8ebc3e4b08726519","slug":"army-bharti-written-exam-in-vallabh-college-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के चलते सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का केंद्र बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के चलते सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का केंद्र बदला
Thu, 16 Jan 2020 04:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Jan 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 19 जनवरी को अब पड्डल मैदान की बजाय वल्लभ कॉलेज में होगी। खराब मौसम के पूर्वानुमान के चलते सेना भर्ती कार्यालय ने परीक्षा केंद्र बदलने का फैसला लिया है। एक से चार नवंबर तक मंडी में हुई सेना भर्ती के अंतिम चरण में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 19 जनवरी को होगी। भर्ती निदेशक मंडी कर्नल राजाराजन ने बताया कि लिखित परीक्षा सुबह 5 से दोपहर 2 बजे तक होगी।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र साथ लेकर आएं। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अपना एनसीसी का सी प्रमाण पत्र अभी तक जमा नहीं करवाया है, वे सी प्रमाण पत्र मूल रूप से भर्ती कार्यालय मंडी में 17 जनवरी तक जमा करवा दें। उम्मीदवार जिनके आरएमडीएस नंबर 1559, 2461, 2468 व 2663 हैं, उन्होंने ये प्रमाण पत्र अभी तक जमा नहीं करवाए हैं।
विज्ञापन