{"_id":"5bb07c14867a55013856ae7b","slug":"army-bharti-rally-in-paddal-ground-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती से पहले होगी कठोर परीक्षा, रात एक बजे पहुंचना होगा पड्डल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती से पहले होगी कठोर परीक्षा, रात एक बजे पहुंचना होगा पड्डल
त्रिपुरारी सांख्यान, अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में दो से पांच अक्तूबर तक चलने वाली सेना भर्ती के लिए युवाओं को कठोर परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। सेना ने भर्ती के लिए प्रावधान कड़े कर दिए हैं। युवाओं को रात एक बजे तक रिपोर्ट करनी होगी। भर्ती प्रक्रिया सुबह तीन बजे से शुरू हो जाएगी और सुबह 6 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
रात एक बजे के बाद रिपोर्ट करने वाले युवाओं को भर्ती में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले युवाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं को दिन में ही मंडी में आना पड़ेगा और रात को 12 बजे तक का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति के युवाओं के लिए यह सैन्य भर्ती प्रस्तावित है। यह प्रक्रिया चार दिन तक चलेगी। उधर, शनिवार को भर्ती निदेशक कर्नल सोमराज गुलिया ने मैदान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कब-कब होगी भर्ती
दो अक्तूबर को कुल्लू जिला के युवाओं के लिए भर्ती होगी। 3 अक्तूबर को मंडी के औट, बालीचौकी, चच्योट, करसोग, निहरी, सुंदरनगर और थुनाग तहसील के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। 4 अक्तूबर को लाहौल स्पीति के युवाओं के लिए भर्ती रैली होगी। इसी दिन बलद्वाड़ा, भदरोता, धर्मपुर, कोटली, लडभड़ोल और मंडी सदर के उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। पांच अक्तूबर को जोगिंद्रनगर, पधर, संधोल और सरकाघाट के उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली का आयोजन होगा।
नियमों की अवहेलना नहीं होगी बर्दाश्त: गुलिया
सेेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल सोमराज गुलिया ने बताया कि युवाओं को रात 1 बजे तक भर्ती स्थल तक पहुंचकर रिपोर्ट करना जरूरी होगा। रात तीन बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एक बजे के बाद रिपोर्ट करने वाले युवाओं को भर्ती में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। कड़े नियमों के तहत ही भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। नियमों की अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने भर्ती के दौरान युवाओं को अनुशासन में रहने की हिदायत दी है।