फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Arhar dal prices touch record high of rs 220 per kg.

चिकन से महंगी अरहर की दाल, पहुंची 200 पार

Fri, 23 Oct 2015 10:27 AM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
Arhar dal prices touch record high of rs 220 per kg.

दालों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। अरहर की दाल तो चिकन से भी महंगी हो गई है। मार्केट में चिकन 120 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि अरहर की दाल दोहरा शतक लगाते हुए 220 रुपये किलो तक पहुंच गई है। दालों की बढ़ती कीमतों ने गृहिणियों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। राजधानी शिमला की सबसे बड़ी अनाज मंडी गंज बाजार में मंगलवार को ‘अमर उजाला’ ने दालों की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी का जायजा लिया। बीते करीब एक माह के भीतर दालों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

विज्ञापन


कीमतें बढ़ने के बाद दालों की बिक्री भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। मंगलवार को राशन खरीदने गंज बाजार पहुंचीं भराड़ी की सरिता शर्मा, लोअर बाजार की रंजना कश्यप और खलीनी की आशा ने बताया कि दालों की बढ़ती कीमतों से बजट गड़बड़ा गया है। महंगाई बढ़ रही है लेकिन कमाई पहले जितनी ही है। दालें ही नहीं सब्जियों की कीमतें भी आसमान छू रही है।
विज्ञापन

ये हैं दालों के थोक और रिटेल के भाव

Arhar dal prices touch record high of rs 220 per kg.

दालों की किस्म===थोक का रेट=रिटेल का रेट
अरहर==========215======220
उड़द===========152======160
दाल चना========70=======75
साबुत चना======70========75
राजमा=========74========80
मूंगी==========110========115
मलका========89=========110


शिमला अनाज मंडी में दालों की सप्लाई दिल्ली से आती है। दालों की थोक कीमतें बढ़ने से रिटेल में भी दालें महंगी हो गई हैं। बीते करीब एक महीने से दालों की कीमतों में तेजी चल रही है।
- कमलेश गुप्ता सचिव, आढ़ती एसोसिएशन, गंज बाजार

कम हो रही है अरहर की खरीदारी- अरहर की दाल जब से महंगी हुई है, तब से इसकी बिक्री भी कम हो गई है। जो ग्राहक एक किलो दाल खरीदता था, वह अब 250 ग्राम ही खरीद रहा है।
- पीतांबर नाथ, संचालक पीतांबर नाथ एंड संस, गंज बाजार शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed