फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   arguments between cm jairam and virbhadra singh in himachal assembly

विस सत्रः इस मुद्दे पर गर्माया सदन, सीएम जयराम और वीरभद्र सिंह हुए आमने-सामने

Fri, 30 Mar 2018 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 30 Mar 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
arguments between cm jairam and virbhadra singh in himachal assembly

हिमाचल विधानसभा सदन में सीएम जयराम ठाकुर और वीरभद्र सिंह आमने-सामने हो गए। गाय की सेवा के लिए शराब की बोतल पर सेस लगाने के मुद्दे पर वीरवार को सदन गर्माया। 

विज्ञापन


इस मुद्दे पर सीएम जयराम ठाकुर और वीरभद्र सिंह आमने-सामने हो गए। किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने मामले में सरकार पर तंज कसा तो इसका मुख्यमंत्री ने विरोध किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोसेवा का मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा है। इस पर विपक्ष के विधायक को इतनी परेशानी क्यों हो रही है? इस पर वीरभद्र सिंह ने सत्तापक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा - गाय की सेवा की फिक्र जितनी आपको है, उतनी हमें भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आमने-सामने आए दोनों दिग्गज

arguments between cm jairam and virbhadra singh in himachal assembly

हमारी सरकार ने ही सत्ता में आने पर पिछली बार गोवंश कल्याण बोर्ड स्थापित किया। शिक्षा विषय पर लाए गए कटौती प्रस्ताव पर चर्चा में विधायक जगत सिंह नेगी भी भाग ले रहे थे।

वे सरकार की कई नीतियों को गलत बताते हुए लगातार तंज कस रहे थे। इसी बीच, उन्होंने शराब की बोतल पर गोवंश के कल्याण को सेस लगाने पर भी तंज कसा तो इस पर सत्ता पक्ष से विरोध के स्वर उठने लगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अचानक खड़े होकर बोले - मुझे मालूम नहीं है कि पिछले कुछ अरसे से ठंडे इलाके के आदमी भी क्यों गर्म होने लगे हैं। हर बात पर आप गाय का विरोध कर रहे हैं।

इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खडे़ हो गए

arguments between cm jairam and virbhadra singh in himachal assembly

गाय से बहुत लोगों की धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हैं। हमने इसी विषय में कदम उठाया है। आप आजकल परेशान लग रहे हैं। जब आप गाय के बारे में बोलते हैं तो इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खडे़ हो गए और बोले - मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि हम भी गाय की देखभाल और सेवा करते हैं। हमारी सरकार ने ही गोवंश कल्याण बोर्ड शुरू किया। आपकी गाय की सेवा में जितनी दिलचस्पी है, उतनी ही हमारी भी है।

केवल आप ही गोसेवक नहीं हैं। इस पर, सीएम जयराम ने कहा - इस बारे में विरोध नहीं किया जाना चाहिए। गोवंश बड़ी संख्या में सड़कों पर नजर आता है। इनके लिए गोशालाएं बनानी जरूरी हैं। इसके लिए पर्याप्त बजट चाहिए। हमने इसी का एक रास्ता ढूंढा है। 

422 से अधिक कैंसर रोगी रेफर किए

arguments between cm jairam and virbhadra singh in himachal assembly

राज्य से गत 3 वर्ष में 422 से अधिक कैंसर रोगी प्रदेश से बाहर रेफर किए गए। आईजीएमसी से 150 से अधिक और टांडा अस्पताल से 272 रोगियों को प्रदेश से बाहर भेजा गया। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने यह जानकारी विधायक अनिरुद्ध सिंह और आशीष बुटेल के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।

उन्होंने जानकारी दी कि आईजीएमसी शिमला को केंद्र सरकार से टरशरी केयर सेंटर की स्थापना के लिए 1487.00 लाख 90:10 की भागीदारी से प्राप्त हुए हैं।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने विधायक राकेश पठानिया के प्रश्न पर लिखित उत्तर में बताया कि बीते 3 साल में प्रदेश भवन एवं कामगार बोर्ड की तरफ से 92,260 की मदद की गई।

इसके तहत 3,23,08,667 महिलाओं को साइकिल, 11,70,06,534 महिलाओं को वाशिंग मशीन, 3,28,35,157 सोलर लालटेन और 5,33,26,640 को इंडक्शन हीटर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed