फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: रेणुका-संगड़ाह मार्ग पर दरकी पहाड़ी, सोलन में होटल कर्मी की मौत, न्यूगल में नाबालिग डूबा

Tue, 03 Aug 2021 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, परवाणू(सोलन)/थुरल (कांगड़ा)/ददाहू/संगड़ाह (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, परवाणू(सोलन)/थुरल (कांगड़ा)/ददाहू/संगड़ाह (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
large scale landslide on the Renuka-Sangrah road, people saved their lives by running away
रेणुका-संगड़ाह मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

बरसात का कहर हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी है। सोलन जिले में परवाणू के सेक्टर-तीन में सोमवार देर रात होटल की छत पर मलबा गिरने से एक होटल कर्मी की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हो गए। कांगड़ा जिले में थुरल के पास न्यूगल खड्ड में नहाते समय एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। उधर, मंगलवार सुबह सिरमौर के ही रेणुका-संगड़ाह मार्ग पर पहाड़ी से भूस्खलन से 40 पंचायतों का संपर्क ददाहू से कट गया। सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहन फंस गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में तीन से पांच और सात अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार लगातार बारिश के चलते भूस्खलन व पेड़ गिरने का खतरा है। लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने से मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। 




 

large scale landslide on the Renuka-Sangrah road, people saved their lives by running away
पहाड़ी दरकी। - फोटो : अमर उजाला

 रेणुका जी संगड़ाह मार्ग मंगलवार को पहाड़ी दरकने से अवरुद्ध होने के कारण जहां पर यातायात  बाधित रहा, वहीं दुल्हन और दुल्हन पक्ष के लोग उस पार फंसे रहे। दरअसल, जिला शिमला के कुपवी श्रेत्र से दुल्हन तथा नाहन के मोगीनंद से दूल्हा बरात लेकर ददाहु आया था। शादी समारोह 11 मुखी हनुमान मंदिर खदाल नामक स्थान पर होना तय हुआ था लेकिन, संगड़ाह ददाहू मार्ग अवरुद्ध होने के चलते दुल्हन संगड़ाह की ओर मार्ग के उस पार फंसी रही जिन्हें जंगल के रास्ते से कोटी धिमान मार्ग तक पहुंचना पड़ा। जहां से लड़की के मामा एवं दूल्हा पक्ष की गाड़ियां उन्हें लेने पहुंचीं। मुहूर्त का समय समाप्त होने के कारण पंडित को सायं करीब 4 बजे के मुहूर्त पर विवाह करवाना पड़ा। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से भूस्खलन से मार्ग दिनभर बंद रहा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रतन शर्मा ने बताया कि मार्ग खोलने का कार्य जारी है।

 
large scale landslide on the Renuka-Sangrah road, people saved their lives by running away
सिरमौर में पहाड़ी दरकी। - फोटो : अमर उजाला

उधर, कांगड़ा में थुरल के पास डूहक पंचायत के गांव धनियारा के प्रियांशु राणा (17) पुत्र राकेश कुमार की न्यूगल खड्ड में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस थाना भवारना के प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि लड़के की मौत डूबने से हुई है। फिर भी मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। बताया जा रहा है कि नदी में नहाते समय लड़के का पैर दलदल में धंस गया, जिससे वह पानी में डूब गया। कुछ दूरी पर काम कर रहे मजदूरों ने खड्ड से लड़के को बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में थुरल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
large scale landslide on the Renuka-Sangrah road, people saved their lives by running away
मलबे की चपेट में आने से होटल कर्मचारी की मौत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि परवाणू के सेक्टर-तीन में रात करीब पौने दो बजे बारिश के बीच पहाड़ी पर लगी रिटेनिंग दीवार टूट गई, जिससे मलबा और पत्थर होटल की छत पर आ गिरे। इससे होटल की छत पर बना कमरा टूट गया।

विज्ञापन
large scale landslide on the Renuka-Sangrah road, people saved their lives by running away
सड़क पर भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान होटल कर्मचारी लालू (22) निवासी जाखिया, सहजानपुर, यूपी, राम लाल थापा (47) निवासी गांव कामली डाकघर परवाणू और अमर सिंह (19) निवासी गांव नंदना, डाकघर सिकंदरा, यूपी को अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर ईएसआई अस्पताल परवाणू भेजा। अस्पताल पहुंचने पर लालू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed