फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   arajpatrit karamchari mahasangh hits out at cm virbhadra singh

'मुख्यमंत्री दफ्तर बना टायर्ड और रिटायर्ड अफसरों की शरण स्थली'

Sun, 09 Apr 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 09 Apr 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
arajpatrit karamchari mahasangh hits out at cm virbhadra singh

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को मिल रहे सेवाविस्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व पदाधिकारियों का आरोप है कि सिर्फ कांग्रेस विचारधारा वाले कर्मचारियों को ही सेवा विस्तार दिया जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह भदौरिया और पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय रिटायर्ड, टायर्ड, फायर्ड और हायर्ड अधिकारियों की शरण स्थली बन चुका है।

विज्ञापन


यहां आम आदमी की आवाज सुनाई नहीं देती है। कहा कि सरकार की इस मनमानी के चलते ईमानदार और साफ  छवि वाले कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार पर 4-9-14 विशेष वेतन वृद्धि, रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने, सेवा विस्तार आदि मामलों पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


गुलेरिया ने कहा कि सरकार बनने के साढ़े चार साल के बाद भी प्रदेश में राजनीतिक आधार पर कर्मचारियों के तबादले हो रहे हैं। कर्मचारियों का उत्पीड़न अभी बंद नहीं हुआ है। हिमाचल में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को हाशिये पर रख दिया गया है। गुड गवर्नेंस का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार किसानों, बागवानों, श्रमिकों, कर्मचारियों और आम आदमी के लिए कुछ नहीं कर पाई, उलटे
विज्ञापन
विज्ञापन


ईमानदारी और कर्मठता से कार्य करने वाले कर्मचारियों को ठिकाने लगाया जा रहा है। वहीं, दोनों नेताओं ने सरकार के बेरोजगारी भत्ता देने के एलान को भ्रम करार दिया है। कहा कि वीरभद्र सिंह सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं को उलझाने का प्रयास किया गया है।


उन्होंने कहा कि यदि सरकार बेरोजगारी भत्ते पर गंभीर थी तो इसे चुनाव के पहले वर्ष में क्यों लागू नहीं किया गया। उन्होंने मांग की है कि सरकार बेरोजगारों को पांच साल के एरियर साहित बेरोजगारी भत्ते का भुगतान करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed