{"_id":"5f64b4568ebc3e7493025ac2","slug":"approval-given-to-fill-1225-vacant-posts-of-jbt-govind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी के 1225 रिक्त पद भरने को दी मंजूरी: गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी के 1225 रिक्त पद भरने को दी मंजूरी: गोविंद
Fri, 18 Sep 2020 06:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Sep 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल सरकार ने जेबीटी के 1225 रिक्त पदों को भरने को मंजूरी दे दी है। जेबीटी के वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार 467 पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को अधियाचना भेज दी गई है। शेष 758 पदों को भरने के लिए सभी जिला उप निदेशकों को वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार बैचवाइज आधार पर काउंसलिंग करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों का अनुबंध काल तीन साल करे सरकार : राणा
कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री से पुलिस कर्मचारियों के अनुबंध काल को आठ साल से घटाकर तीन साल करने की मांग उठाई। सदन में मामला उठाते हुए राणा ने कहा कि अन्य विभागों में सामान्य कर्मियों का अनुबंध काल तीन साल का है, जबकि पुलिस का आठ साल का। इससे पुलिस कर्मियों का मनोबल घट रहा है। रात और दिन कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस कर्मी जुटे रहते हैं। इनका मनोबल बढ़ाया जाना चाहिए। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर उनसे भी पुलिस कर्मी मिले हैं। मामले पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन