फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   appointment to newly appointed 617 JBT teachers in himachal pradesh

हिमाचल: प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहे सरकारी स्कूलों में भेजे जाएंगे 617 नवनियुक्त जेबीटी शिक्षक

Mon, 12 Sep 2022 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Sep 2022 11:27 AM IST
सार

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रदेश सरकार ने नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों को जल्द तैनाती के आदेश जारी करते हुए इसके लिए नियम तय कर दिए हैं।

विज्ञापन
appointment to newly appointed 617 JBT teachers in himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों के सहारे चल रहे सरकारी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों को नियुक्तियां दी जाएंगी। 617 नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने योजना बनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में 500 से अधिक स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर एक-एक शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। इन स्कूलों में पढ़ाई को सुचारु तौर पर चलाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा अधिक संख्या के विद्यार्थी वाले और कम संख्या के शिक्षकों वाले स्कूलों में भी इन नए शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने बीते दिनों ही जेबीटी का भर्ती परिणाम घोषित किया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रदेश सरकार ने नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों को जल्द तैनाती के आदेश जारी करते हुए इसके लिए नियम भी तय कर दिए हैं। सरकार की ओर से स्पष्ट आदेश हैं कि नए शिक्षकों को पहले उन्हीं स्कूलों में लगाया जाएगा जहां प्रतिनियुक्ति पर सिर्फ एक-एक शिक्षक नियुक्त हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में ऐसे स्कूलों की संख्या 500 से अधिक है। इन नियुक्तियों को किसी भी तरह के राजनीतिक या अन्य दबाव के चलते नहीं बदलने को भी कहा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में कई तरह के सवाल उठाए हैं। ऐसे में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा सरकार ऐसा कोई भी मुद्दा आप या कांग्रेस को नहीं देना चाहती है, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के परिणाम भी जारी हो जाएंगे। ऐसे में उन्हीं स्कूलों में पहले नियुक्तियां होंगी, जहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक है और शिक्षक कम। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed