फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   appointment of hp board corporation chairman after cm delhi tour

सीएम के दिल्ली से लौटते ही तय होंगे निगम-बोर्ड के चेयरमैन, लंबे समय से लटकी है ताजपोशी

Tue, 06 Feb 2018 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 06 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
appointment of hp board corporation chairman after cm delhi tour
प्रदेश में निगम और बोर्डों के चेयरमैन पर फंसा पेच जल्द सुलझ सकता है। मुख्यमंत्री मंगलवार से दिल्ली प्रवास पर जा रहे हैं। यहां पार्टी केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात होगी। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार विधायकों, पूर्व विधायकों और संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं में से निगम और बोर्ड के चेयरमैन तय होने हैं। 
विज्ञापन


सहकारी बैंकों के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण पदों की तैनाती के लिए पैनल तैयार किया जा चुका है। इस पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगने के बाद निर्णय होगा। हालांकि, अधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों को साथ होने वाली बैठकों के लिए दिल्ली जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 6 से 8 फरवरी तक प्रदेश से बाहर रहेंगे। दिल्ली में मंगलवार को उनकी कई आधिकारिक बैठकें हैं। उनके साथ कई मंत्री विपिन परमार, डॉ. रामलाल मारकंडा, अनिल शर्मा भी दिल्ली में रहेंगे। कुछ मंत्री और भी दिल्ली जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल सदन में मुख्यमंत्री के प्रवास के लिए 17 कमरे आरक्षित किए हैं। पहली बार जीतकर सदन में पहुंचे कई विधायक दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहेे हैं। मुख्यमंत्री की मंगलवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व से भी मुलाकात संभव है। 


इस दौरान वरिष्ठ नेताओं की निगम और बोर्डों में उपाध्यक्ष और चेयरमैन बनने की तैयार सूची पर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि शिमला लौटने के बाद ओहदों के इंतजार में बैठे भाजपा नेताओं की ताजपोशी की घोषणा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। आठ फरवरी को भी उनका चंडीगढ़ में एक निजी संस्थान में जाने का कार्यक्रम है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed