{"_id":"200f8e9a34b7c6494966473df23f4052","slug":"apply-online-for-scholorship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉलरशिप चाहिए तो यहां करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉलरशिप चाहिए तो यहां करें ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 15 Jul 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों लिए मेधावी छात्रवृत्ति योजना को लेकर आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। वर्ष 2015-16 के लिए नौवीं से जमा दो तक की कक्षाओं के पात्र छात्रों के आनलाइन आवेदनों का पंजीकरण अब आगामी एक अगस्त तक करवाना होगा।
विज्ञापन
पहले इसकी अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई थी। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के मुखियों को इस बारे निर्देश जारी किए हैं। डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा रवि जमवाल ने कहा कि जिन नए शिक्षण संस्थानों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाई है, उनके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी गई है।
विज्ञापन
निर्धारित अवधि के बाद पंजीकरण के लिए आने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एनएसआईजीएसई (नेशनल स्कीम ऑफ इंसेंटिव टू गर्ल्स फॉर सेकेंडरी एजुकेशन) और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम (नौवीं व दसवीं के अल्पसंख्यक वर्ग के स्टूडेंट्स) के लिए भी पात्र छात्र छात्राओं से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस छात्रवृत्ति के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन