{"_id":"618a0c2d7a90c044c408ff02","slug":"apply-online-for-borewell-in-himachal-pradesh-himachal-high-court-vacate-stay","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक हटी: अब किसान लगवा सकेंगे बोरवेल, ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक हटी: अब किसान लगवा सकेंगे बोरवेल, ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन
Tue, 09 Nov 2021 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:21 AM IST
सार
किसानों के लिए दोबारा बोरवेल लगाने की सुविधा दे दी गई है। इससे संबंधित अधिसूचना 16 अगस्त 2021 को जारी कर दी गई है। किसान एचपीआईपीएच की वेबसाइट पर जाकर अमरजिन डॉट कॉम ऑप्शन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोरवेल- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेशभर के किसान अब दोबारा बोरवेल लगवा सकते हैं। राज्य में 22 अक्तूबर 2018 के बाद बोरवेल नहीं लग रहे थे। हाईकोर्ट ने ग्राउंड वाटर रेगुलेशन, कंट्रोल एंड मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत बनाए गए नियमों और नीतियों का अवलोकन करने के आदेश विभाग को दिए थे। इनका अध्ययन करने के बाद विभाग ने इन नियमों में संशोधन किया है। अब दोबारा से किसानों को बोरवेल लगाने की सुविधा दे दी गई है। प्रदेश ग्राउंड वॉटर अथारिटी ने 16 अगस्त 2021 से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
विज्ञापन
अब किसान सालभर में कभी भी आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में किसान ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते थे। लेकिन अब महज ऑनलाइन ही आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। वहीं गत वर्ष जिन भी किसानों ने ऑफलाइन आवेदन किया है, उन्हें भी जमा की हुई राशि वापस की जाएगी और उन्हें भी दोबारा ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पिछले वर्ष किसानों ने पांच-पांच हजार रुपये की राशि बोरवेल लगवाने के लिए ड्राफ्ट के रूप में जमा करवाई थी। लेकिन बोरवल पर रोक के कारण किसानों के बोरवेल नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में ग्राउंड वॉटर अथारिटी विभाग इन किसानों के रुपये भी वापस कर रहा है, जिससे यह किसान भी ऑनलाइन आवेदन कर सकें। कोई भी व्यक्ति खेती, उद्योग व अन्य कार्यों के लिए बोरवेल लगवा सकता है। बोरवेल लगाने से मैदानी क्षेत्रों के किसानों की पानी की समस्या हल हो जाती है और किसान समय समय पर अपनी फसलों को पानी उपलब्ध करवा सकता हैं। इससे मैदानी क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
किसानों के लिए दोबारा बोरवेल लगाने की सुविधा दे दी गई है। इससे संबंधित अधिसूचना 16 अगस्त 2021 को जारी कर दी गई है। किसान एचपीआईपीएच की वेबसाइट पर जाकर अमरजिन डॉट कॉम ऑप्शन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। - हेमंत तनवर, सचिव प्रदेश ग्राउंड वाटर अथारिटी