आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए करें आवेदन, काउंसलिंग शेडयूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां स्थित प्रदेश के एकमात्र स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में दूसरे बैच में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने इच्छुक विद्यार्थियों से 25 जून तक आवेदन मांगे हैं। इसके बाद राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में 6 और 7 जुलाई को प्रथम चरण की काउंसलिंग होगी।
आर्किटेक्चर में 40 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने नेशनल अप्टीट्यूड टेस्ट फॉर आर्किटेक्चर (नाटा) और जेईई परीक्षा उत्तीर्ण की है, केवल वही बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिले के लिए पात्र होंगे।
अगर किसी विद्यार्थी ने नाटा और जेईई दोनों परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं, तो उन्हें तकनीकी विवि में अलग से दो बार आवेदन करना होगा। विवि ने स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी नाटा परीक्षा के आधार पर आवेदन करेंगे, उन्हें नाटा की मेरिट पर ही दाखिला मिलेगा।
आर्किटेक्चर में सुनहरा भविष्य
वहीं जो विद्यार्थी जेईई परीक्षा के आधार पर आवेदन करेंगे, उन्हें जेईई मेरिट पर प्रवेश मिलेगा। एक आवेदन फार्म भरने वाला विद्यार्थी दो काउंसलिंग में भाग नहीं सकता। इसके लिए दोनों परीक्षाओं के आधार पर दो आवेदन करने होंगे।
उधर, नगरोटा बगवां स्थित स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के एचओडी डॉ. सतीश कटवाल ने कहा कि आर्किटेक्चर में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 25 जून तक प्रदेश तकनीकी विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद ही काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर नगरोटा बगवां एचओडी डॉ. सतीश कटवाल ने कहा कि आर्किटेक्चर में सुनहरा भविष्य है। देशभर में स्मार्ट सिटी बन रही हैं। मल्टीस्टोरी भवनों के निर्माण समेत अन्य कई तरह के निर्माण कार्यों में आर्किटेक्चर की डिमांड है। नगरोटा बगवां के अलावा प्रदेश में अन्य कहीं भी आर्किटेक्चर की पढ़ाई नहीं होती है।