फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Applications from Odisha-Delhi for admission in Fine Art College Shimla

Fine Art College Shimla: फाइन आर्ट कॉलेज शिमला में प्रवेश के लिए ओडिशा-दिल्ली से आए आवेदन

Fri, 05 Aug 2022 10:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Aug 2022 10:30 AM IST
सार

2015 में शुरू हुआ जवाहर लाल नेहरू ललित कला महाविद्यालय वर्तमान में राजीव गांधी महाविद्यालय की धरातल मंजिल में चल रहा है। कॉलेज ने बीते वर्ष चित्रकला प्रदर्शनी सहित वेबसाइट, सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से प्रचार-प्रचार पर खास ध्यान दिया। 

विज्ञापन
Applications from Odisha-Delhi for admission in Fine Art College Shimla
फाइन आर्ट कॉलेज शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एकमात्र फाइन आर्ट कॉलेज में अन्य प्रदेशों से डिग्री कोर्स के लिए आवेदन बढ़ रहे हैं। इस बार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, ओडिशा और केरल के विद्यार्थियों ने भी पेंटिंग और एप्लाइड आर्ट में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। दोनों कोर्स की 20-20 सीटों के लिए क्रमश: 41 और 32 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। पहली बार कॉलेज में मेरिट आधार पर प्रवेश की व्यवस्था करनी पड़ रही है। 2015 में शुरू हुआ जवाहर लाल नेहरू ललित कला महाविद्यालय वर्तमान में राजीव गांधी महाविद्यालय की धरातल मंजिल में चल रहा है। कॉलेज ने बीते वर्ष चित्रकला प्रदर्शनी सहित वेबसाइट, सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से प्रचार-प्रचार पर खास ध्यान दिया। कॉलेज की छात्रा संयोगिता के सराहन भीमा काली मंदिर के बनाए पेंसिल स्कैच को पीएम मोदी को शिमला दौरे के दौरान भेंट किए जाने की खबर से कॉलेज को और प्रचार-प्रसार मिला।

विज्ञापन


कॉलेज में विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए 96 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। इनमें 55 हिमाचल, जबकि 44 अन्य प्रदेशों के छात्र हैं। कॉलेज प्राचार्य मीना शर्मा ने माना कि इस बार पेंटिंग और एप्लाइड आर्ट के लिए आए सीटों से अधिक आए आवेदनों के कारण मेरिट के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर कॉलेज छात्र छात्राओं की कलाकृतियों और कला को देखकर उसकी भरपूर सराहना कर चुके हैं। अप्रैल में उन्होंने राजभवन में छात्रों को बुलाकर कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका भी दिया था। शिमला ग्रामीण के लोहारब में सत्र 2023 -24 तक नए कैंपस में चल रहे पहले चरण के भवन निर्माण का कार्य पूरा होने पर अपना कैंपस मिलने की उम्मीद है। कुल 32 करोड़ के इस कॉलेज के प्रोजेक्ट के पहले चरण में अब तक आठ करोड़ खर्च कर मुख्य भवन बनकर तैयार हो रहा है। 
विज्ञापन


इन कोर्सों में हैं कितनी सीटें, कितने आए आवेदन 
कोर्स                         कुल सीटें (अब तक आए आवेदन )
पेंटिंग                          20(41) ,
 एप्लाइड आर्ट             20(32)
मूर्तिकला                    20(6)
म्यूजिक वादन             10(4)
 म्यूजिक गायन           10(9)
डांस कथक                20(2)
तबला वादन              10(2)
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed