फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Applications for Atul Maheshwari Chhatravritti Examination will be open till 10th September

Atul Maheshwari Chhatravritti: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 10 सितंबर तक होंगे आवेदन

Wed, 30 Aug 2023 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Aug 2023 10:37 PM IST
सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब 10 सितंबर तक चलेगी। 

विज्ञापन
Applications for Atul Maheshwari Chhatravritti Examination will be open till 10th September
अमर उजाला फाउंडेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब 10 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2023 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा शिमला, सोलन, सिरमौर के नाहन, बिलासपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों और विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 71 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

विज्ञापन


इसलिए हर आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। निर्धनता रेखा से नीचे के परिवारों (बीपीएल कार्ड धारक) के बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। जो विद्यार्थी कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन

पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। 2022 में तकरीबन एक लाख विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आयोजित की गई परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह ही इस बार भी दृष्टिहीन विद्यार्थियों को दो छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें यह ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed