{"_id":"4a7526da26ef802144431178d20a0a82","slug":"applicants-invited-for-bravery-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां करें वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां करें वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 01 Jun 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकट और आपातकालीन घड़ी में अदम्य साहस दिखाने वाले सूबे के युवाओं को वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रदेश के ऐसे युवा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए उपायुक्त या एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2013-14 में जिन युवाओं ने बहादुरी का परिचय देते हुए किसी की जान बचाई हो या किसी डूबते हुए व्यक्ति को सुरक्षित निकाला हो तो वे अपने पूरे ब्योरे के साथ आवेदन करें। उसके बाद युवाओं के नाम वीरता पुरस्कार के लिए नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इन्हें राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार राष्ट्रपति की ओर से दिल्ली में प्रदान किए जाएंगे। आवेदन करने वाले युवाओं का प्रमाण पत्रों की छानबीन के बाद चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
जुलाई तक करें आवेदन
एसडीएम चंबा बचन सिंह ने बताया कि अदम्य साहस का परिचय देने वाले युवाओं को वीरता पुरस्कार दिया जाता है। इसके लिए युवा जुलाई तक संपूर्ण ब्योरे के साथ आवेदन करें। पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य युवाओं के साहस का सम्मान करना और दूसरे युवाओं को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि वीरता पुरस्कार गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रपति की ओर से प्रदान किए जाएंगे।