फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apples after harvest business picked up pace

Shimla News: तुड़ान बढ़ने के बाद सेब कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 18 Aug 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
apples after harvest
business picked up pace
भट्ठाकुफर मंडी में पहुंची 11 हजार पेटी सेब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में शुक्रवार को सेब कारोबार में कुछ बढ़ोतरी हुई। वीरवार को जहां मंडी में पांच से छह हजार पेटी सेब पहुंचा था वहीं शुक्रवार को ग्यारह हजार पेटी बिकने पहुंचीं।

भारी बारिश के चलते बागवान बगीचों से सेब का तुड़ान नहीं कर पा रहे थे। इस कारण मंडियों में सेब की आपूर्ति घट गई थी। इससे लदानियों और आढ़तियों को मांग के अनुसार सेब नहीं मिल रहा था। वीरवार को दिनभर मौसम ठीक रहने से बागवानों ने बगीचों से सेब तुड़ान किया तथा मंडियों तक पहुंचाया। कई संपर्क मार्ग भी सरकार ने बहाल करवा दिए हैं। आढ़तियों ने बताया कि एक दिन में ही मंडी में पांच हजार सेब की पेटियां बढ़कर आई हैैं। सेब केे दाम भी बढ़े हैं। बताया कि दो से तीन दिन में मध्यम इलाकों से सेब की आपूर्ति बढ़ जाएगी। इससे आने वाले दिनों में कारोबार में और अधिक बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन



140 रुपये किलो तक बिका स्पर सेब
फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को भट्ठाकुफर फल मंडी में बागवानों को अन्य दिनों के मुकाबले सेब के अच्छे दाम मिले। स्पर किस्म का सेेब 100 से 140 रुपये प्रतिकिलो और रॉयल सेब 90 से 120 रुपये प्रतिकिलो बिका। नाशपाती की 400 पेटियां मंडी पहुंचीं जो 40 से 70 रुपये प्रतिकिलो दर पर बिकींं। मौसम साफ रहने के कारण सेब तुड़ान हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article