फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apple season Himachal: 2.70 crore apple boxes this year production in himachal pradesh

सेब सीजन सिमटा, 75 लाख पेटी कम हुआ सेब उत्पादन

Sat, 24 Oct 2020 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Oct 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Apple season Himachal: 2.70 crore apple boxes this year production in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सेब सीजन अब सिमट चुका है। इस बार 75 लाख पेटी सेब का कम उत्पादन हुआ है। इस सीजन में 2.70 करोड़ सेब पेटियां अभी तक देश की मंडियों में पहुंच चुकी हैं। किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाके चांगो का ही सेब अब बचा हुआ है। यहां पांच लाख तक सेब पेटी का अनुमान है। इस साल 2.75 करोड़ सेब पेटियों का उत्पादन हुआ है जबकि, पिछले साल यह आंकड़ा 3.50 करोड़ सेब पेटी था।

विज्ञापन


इस बार मौसम ने भी बागवानों को चपत लगाई है। सेब तो 75 लाख पेटी कम हुआ ही, साथ ही ज्यादातर सेब का रंग और आकार न बनने से उसे सी ग्रेड श्रेणी में रखा गया। इनके बागवानों को अच्छे दाम भी नहीं मिले। कोरोना काल होने के बावजूद सेब सीजन की शुरुआत में तो बागवानों को अच्छे दाम मिले लेकिन, उसके बाद सेब उत्पादन अच्छे दामों को तरसते रहे। हालांकि, उच्च विदेशी क्वालिटी के सेब ने इस बार रिकॉर्ड भी तोड़े।
विज्ञापन


राज्य सरकार मान रही थी कि इस बार जूस तैयार करने के लिए भी सेब की कमी रहेगी लेकिन, एचपीएमसी ने जरूरत का 800 मीट्रिक टन सेब भी जुटा लिया है। इस बार छोटे आकार का सेब ज्यादा मात्रा में तैयार हुआ है। इस कारण सरकार को खरीद केंद्रों में जरूरत का सेब मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर कहते हैं कि पिछली बार इस वक्त तक कुल 3.50 करोड़ पेटी सेब मंडियों में बिका था और इस बार अभी तक 2.70 करोड़ पेटी सेब मंडियों में बिक चुका है। किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाके से करीब 5 लाख पेटी सेब और आने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed