{"_id":"5ede31e39a30fe67dc19d49c","slug":"apple-production-starting-even-in-hot-area-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: इस गर्म इलाके में भी तैयार होने लगा सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: इस गर्म इलाके में भी तैयार होने लगा सेब
Tue, 09 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सरकाघाट में बागवान से उगाया सेब
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मंडी जिले जैसे गर्म इलाके में भी सेब की पैदावार तैयार होने लगी है। स्थानीय लोग, बागवान और किसान सेब की नई वैरायटी लगाकर गर्म इलाकों में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। डाकखाना ब्राड़्ता के गांव सदोआ के योगराज शर्मा और नरोला पंचायत के बलदेव राज ऐसे ही प्रगतिशील ग्रामीणों में से एक हैं। योगराज शर्मा ने कहा कि उन्होंने कुछ साल पहले सेब के करीब दर्ज पौधे लगाए थे। अब ये फल देने लगे हैं।
विज्ञापन
लोग सेब उत्पादन की तरफ बढ़ें तो एक विकल्प मिल सकता है। सरकाघाट क्षेत्र की नरोला पंचायत में स्थानीय निवासी बलदेव के पौधों में फल आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने लोगों की इस बात को साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से सब कुछ संभव है। सेब केवल पहाड़ी इलाकों में ही नहीं, मैदानों में भी तैयार हो सकते हैं। तैयार किए गए सेबों के पौधों की हर कोई सराहना कर रहा है। इनका कहना है हा कि सेब के पौधों के लिए बहुत अधिक देखभाल की जरूरत होती है। अगर इनकी देखभाल की सही जानकारी हो तो कहीं पर भी सेब तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन