फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apple price decline after Jammu Kashmir Apple reached in Solan Sabji Mandi

Solan News: जम्मू-कश्मीर का सेब आने से दाम गिरे, पलायन करने लगे कारोबारी

Sat, 02 Sep 2023 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Sep 2023 06:37 PM IST
सार

ऊपरी शिमला और किन्नौर के सेब की बाहरी राज्यों की मंडियों में हर साल अच्छी मांग रहती है। ठंडे क्षेत्र का होने से इसकी लाइफ भी अधिक होती है।

विज्ञापन
Apple price decline after Jammu Kashmir Apple reached in Solan Sabji Mandi
सोलन मंडी पहुंचा सेब। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की मंडियों में हिमाचली के साथ जम्मू-कश्मीर से सेब आना शुरू हो गया है। इसके बाद प्रदेश से 40 फीसदी कारोबारियों ने बाहरी राज्यों की मंडियों के लिए पलायन शुरू कर दिया है। कश्मीरी सेब की दस्तक से सेब के दाम में भी गिरावट आई है। 120 रुपये किलो बिक रहा सेब अब 80 रुपये पहुंच गया है। शिमला में सेब सीजन 60 प्रतिशत खत्म हो गया है। इसमें रोजाना सोलन और परवाणू मंडी में 30 हजार बॉक्स पहुंच रहे हैं। यह सेब रोहड़ू, चौपाल, कोटखाई, करसोग, कुल्लू समेत अन्य जिलों से आ रहा है।

विज्ञापन


ऊपरी शिमला और किन्नौर के सेब की बाहरी राज्यों की मंडियों में हर साल अच्छी मांग रहती है। ठंडे क्षेत्र का होने से इसकी लाइफ भी अधिक होती है। इसे कोल्ड स्टोर भी आसानी से किया जा सकता है। कश्मीर से सेब की सप्लाई आने के बाद प्रदेश की मंडियों से सेब कारोबारियों ने बाहरी राज्यों के लिए पलायन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें सोलन सहित परवाणू सेब मंडी में सेब का सालाना कारोबार करीब चार अरब का होता है। मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों की मंडियों में कश्मीर का सेब पहुंचना शुरू हो गया है। इस कारण सेब के दामों में गिरावट आई है। हालांकि अब सेब सीजन भी करीब 60 फीसदी खत्म हो चुका है। अपर शिमला का सेब अब शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed