{"_id":"669d0e2a646d4542fe0ca65d","slug":"apple-in-fruit-mandi-shimla-news-c-19-sml1001-382926-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रॉयल और स्पर के मिले बंपर दाम, 4,200 रुपये पेटी बिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रॉयल और स्पर के मिले बंपर दाम, 4,200 रुपये पेटी बिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ठाकुफर फल मंडी में करसोग से पहुंची खेप
इस सीजन का अब तक का रिकॉर्ड दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में रविवार को सेब की रॉयल और स्पर किस्म के बंपर दाम मिले। दोनों किस्मों के सेब की 20 किलो की पेटी 4,200 रुपये में बिकी, जो इस सीजन का अभी तक का सबसे अधिक दाम है।
वीएफसी फार्म पर करसोग क्षेत्र से रॉयल की 42 पेटियों की खेप पहुंची। फार्म के संचालक विकास ने बताया कि करीब सात से दस पेटियों के 4,200 रुपये दाम मिले और बाकी पेटियां 3,300 रुपये में बिकीं। वहीं जेके ट्रेडर्स फार्म पर भी करसोग क्षेत्र से ही स्पर की सात पेटियों की खेप पहुंची जिसे प्रति पेटी 4,200 रुपये दाम मिले। दोनों सेब की किस्में 210 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिकीं। अच्छे दाम मिलने से मंडी में खेप लेकर पहुंचे बागवानों के चेहरे खिल गए। सूखे की मार की मार झेलने के बाद अब सेब को दोबारा अच्छे दाम मिलने शुरू हो गए हैं। इससे बागवानों की उम्मीदें बढ़ गई है। जेके ट्रेडर्स फार्म के संचालक सन्नी ने बताया कि करसोग क्षेत्र से मंडी में स्पर और रायल सेब बेहतर गुणवत्ता वाला पहुंचना शुरू हो गया है। इसके चलते बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में और ज्यादा बेहतर गुणवत्ता वाला सेब मंडी में पहुंचने की उम्मीद है।