फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   apple growers protest outside Adani CA store in Rampur shimla, shouted slogans

Apple Growers Protest: रामपुर-रोहडू़ में अदाणी के सीए स्टोर के बाहर गरजे बागवान, जमकर की नारेबाजी

Thu, 25 Aug 2022 10:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/ रोहडू़
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/ रोहडू़ Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Aug 2022 10:02 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर ठियोग और रोहडू़ में सैकड़ों बागवानों ने प्रदर्शन में भाग लिया। इसके माध्यम से बागवानों ने कंपनी प्रबंधन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बागवानों का कहना है कि महंगाई के दौर में बागवानों के साथ लूट हो रही है।

विज्ञापन
apple growers protest outside Adani CA store in Rampur shimla, shouted slogans
सीए स्टोर के बाहर गरजे बागवान - फोटो : संवाद

विस्तार

सेब के कम दाम तय करने के विरोध में गुरुवार को अदाणी कंपनी के सीए स्टोरों के बाहर बागवानों ने जोरदार प्रदर्शन किए। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के रामपुर ठियोग और रोहडू़ में सैकड़ों बागवानों ने प्रदर्शन में भाग लिया। इसके माध्यम से बागवानों ने कंपनी प्रबंधन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बागवानों का कहना है कि महंगाई के दौर में बागवानों के साथ लूट हो रही है। इसके तहत वीरवार को बिथल स्थित अदाणी कोल्ड स्टोर के बाहर बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान और बागवान विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे। इसमें शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले से आए बागवानों ने भाग लिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि अदाणी ने मनमाने ढंग से सेब के दाम तय किए हैं। इसको लेकर बागवानों में जयराम सरकार के प्रति भी रोष बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने बागवानों को भरोसा दिलाया था कि नौणी यूनिवर्सिटी के कुलपति की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी, जो सेब के बाजार भाव को देखते हुए अदाणी और दूसरे निजी घरानों के लिए रेट ओपन करेगी। कमेटी बनाई गई, लेकिन इसकी बैठक नहीं की गई। ऐसे में अदाणी ने खुद दाम तय कर लिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में अदाणी ने प्रीमियम सेब के दाम 85 रुपए ओपन किया था, जबकि 2022 में जब उत्पादन लागत करीब 50 प्रतिशत फीसदी बढ़ी है। ऐसे समय में अदाणी ने प्रीमियम सेब का अधिकतम रेट 76 रुपए दिया है, यानी 2017 की तुलना में 9 रुपए प्रति किलो कम है। इस कारण बागवान आंदोलन करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि बागवानों की इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक लाया जाएगा। मांगों को लेकर नए सिरे से मोर्चा खोला जाएगा। 
विज्ञापन


बागवानों ने ये मांगें रखी सरकार के समक्ष
किसान बागवानों ने एपीएमसी के शोघी बैरियर पर अवैध वसूली रोकने, कश्मीर की तर्ज पर एमआईएस के तहत सेब की खरीद तीन ग्रेड में करने, एमआईएस के तहत बागवानों की बकाया पेमेंट का भुगतान करने, सेब बेचने वाले दिन ही बागवानों को पेमेंट दिलाने, बेमौसम बर्फबारी और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देने, सेब पर आयात शुल्क सभी देशों के लिए 100 फीसदी करने, एपीएमसी की मंडियों की दुर्दशा सुधारने, मंडियों में लोडिंग अनलोडिंग, स्टेशनरी और डाला के नाम पर लूट खत्म करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त किसान मंच ने महैंदली सीए स्टोर पर बोला हल्ला
संयुक्त किसान मंच ने वीरवार को महैंदली स्थिति अदाणी के सीए स्टोर के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बागवानों ने अदाणी प्रबंधन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंच ने आरोप लगाए गए कि अदाणी सीए स्टोर पर बागवानों के साथ लूट हो रही है। प्रदेश सरकार का निजी कंपनियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। सरकार ने कंपनियों को बागवानों से लूट की खुली छूट देकर रखी है। संयुक्त किसान मंच ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान ने बताया कि अदाणी ने इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले में कम दामों पर सेब खरीदा जा रहे है। अदाणी ने जब भी दाम खोले जाते है, मंडियों में सेब के दामों में गिरावट आ जाती है। इससे बागवानों को नुकसान झेलना पड़ता है। इस मौके पर छौहारा एप्पल सोसायटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर सहित भारी संख्या में बागवान मौजूद रहे।

बागवानों ने अदाणी एग्रो फ्रेश को बेचा 7,500 टन सेब
वहीं, प्रदेश के बागवानों ने इस बार अदाणी एग्रो फ्रेश को 7,500 टन सेब बेचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed