फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   apple growers akrosh Rally in shimla on 5 august, protest will also at secretariat

Apple Growers Rally: हिमाचल के बागवानों की शिमला में आक्रोश रैली, सचिवालय घेराव भी होगा

Thu, 04 Aug 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Aug 2022 08:32 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के 27 किसान-बागवान संगठन शुक्रवार को राजधानी में नवबहार चौक से छोटा शिमला तक आक्रोश रैली निकालेंगे। इस दौरान सचिवालय का घेराव भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
apple growers akrosh Rally in shimla on 5 august, protest will also at secretariat
संयुक्त किसान मंच अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मंच के बैनर तले हिमाचल प्रदेश के 27 किसान-बागवान संगठन शुक्रवार को राजधानी में नवबहार चौक से छोटा शिमला तक आक्रोश रैली निकालेंगे। इस दौरान सचिवालय का घेराव भी किया जाएगा। किसान-बागवान फलों की पैकेजिंग पर जीएसटी खत्म करने, कश्मीर की तर्ज पर एमआईएस के तहत सेब खरीद करने और सेब पर आयात शुल्क 100 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। बागवान संगठन सरकार की ओर दी गई 6 फीसदी जीएसटी छूट की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने की भी मांग कर रहे हैं। 20 सूत्रीय मांग पत्र में उठाए गए मुद्दों को हल करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में बागवान प्रतिनिधियों को शामिल न करने से भी बागवान संगठन नाराज हैं। संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान का कहना है कि शिमला के स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए आक्रोश रैली का समय 10:30 बजे रखा गया है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले बागवानों के वाहन ढली संजौली बाईपास पर पार्क होंगे ताकि जाम की समस्या पेश न आए। प्रदर्शन पूरी तरह शांति पूर्ण रहेगा।

विज्ञापन

 
ये भी हैं बागवानों की मांगें 
मंडियों में एपीएमसी कानून सख्ती से लागू करने, बैरियरों पर मार्केट फीस वसूली बंद करने, खाद, बीज, कीटनाशकों पर सब्सिडी बहाल करने, कृषि बागवानी सहयोगी उपकरणों पर सब्सिडी जारी करने, प्राकृतिक आपदाओं का मुआवजा जारी करने, ऋण माफ करने, बागवानी बोर्ड का गठन करने, सभी फसलों के लिए एमएसपी तय करने, निजी कंपनियों के सेब खरीद रेट तय करने को कमेटी बनाने, सहकारी समिति को सीए स्टोर बनाने के लिए 90 फीसदी अनुदान देने, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने और मालभाड़े की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed