फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apmc strat investigation

बिना लाइसेंस आढ़तियों को लेकर मार्किटिंग बोर्ड ने एपीएमसी से मांगी रिपोर्ट

Fri, 06 Aug 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Apmc strat investigation
मार्केटिंग बोर्ड ने मांगा आढ़तियों का ब्योरा, पराला मंडी पहुंचे एपीएमसी सचिव, लाइसेंस जांचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। किसान संघर्ष समिति की ओर से पराला मंडी में बिना लाइसेंस आढ़तियों के कारोबार करने के आरोपों के बाद शुक्रवार को राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने एपीएमसी शिमला एवं किन्नौर से मंडी में आढ़तियों को जारी किए लाइसेंसों को लेकर रिपोर्ट तलब की है।
एपीएमसी के सचिव को मंडी में काम कर रहे आढ़तियों का पूरा ब्यौरा देने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एपीएमसी के सचिव ओमप्रकाश बंसल ने वरिष्ठ सहायक के साथ पराला मंडी का दौरा किया। एपीएमसी ने दावा किया है कि मंडी में 39 आढ़ती काम कर रहे हैं और सभी आढ़तियों के पास वैद्य लाइसेंस हैं। किसान संघर्ष समिति ने पराला मंडी में बिना लाइसेंस काम कर रहे आढ़तियों के चलते बागवानों से ठगी का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

समिति का दावा है कि मंडी में बिना लाइसेंस काम कर रहे आढ़ती बागवानों की फसल खरीद कर गायब हो सकते हैं जिससे बागवानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। मंडी में क्षमता से अधिक आढ़तियों को ऑक्शन यार्ड उपलब्ध करवा दिए हैं जिससे सेब की खरीद फरोख्त का काम प्रभावित हो रहा है। ट्रैफिक जाम से परेशानी झेलनी पड़ रही है। एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा ने कहा कि पराला मंडी में 39 आढ़ती काम कर रहे हैं। एपीएमसी के सचिव में स्वयं मंडी जा कर इसकी जांच की है। किसान संघर्ष समिति तथ्यहीन आरोप लगा रही है। एपीएमसी को बदनाम करने के लिए भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed