{"_id":"610d7a0c8ebc3eaa063a9db1","slug":"apmc-strat-investigation-shimla-city-news-sml3795221178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस आढ़तियों को लेकर मार्किटिंग बोर्ड ने एपीएमसी से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस आढ़तियों को लेकर मार्किटिंग बोर्ड ने एपीएमसी से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केटिंग बोर्ड ने मांगा आढ़तियों का ब्योरा, पराला मंडी पहुंचे एपीएमसी सचिव, लाइसेंस जांचे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। किसान संघर्ष समिति की ओर से पराला मंडी में बिना लाइसेंस आढ़तियों के कारोबार करने के आरोपों के बाद शुक्रवार को राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने एपीएमसी शिमला एवं किन्नौर से मंडी में आढ़तियों को जारी किए लाइसेंसों को लेकर रिपोर्ट तलब की है।
एपीएमसी के सचिव को मंडी में काम कर रहे आढ़तियों का पूरा ब्यौरा देने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एपीएमसी के सचिव ओमप्रकाश बंसल ने वरिष्ठ सहायक के साथ पराला मंडी का दौरा किया। एपीएमसी ने दावा किया है कि मंडी में 39 आढ़ती काम कर रहे हैं और सभी आढ़तियों के पास वैद्य लाइसेंस हैं। किसान संघर्ष समिति ने पराला मंडी में बिना लाइसेंस काम कर रहे आढ़तियों के चलते बागवानों से ठगी का अंदेशा जताया है।
समिति का दावा है कि मंडी में बिना लाइसेंस काम कर रहे आढ़ती बागवानों की फसल खरीद कर गायब हो सकते हैं जिससे बागवानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। मंडी में क्षमता से अधिक आढ़तियों को ऑक्शन यार्ड उपलब्ध करवा दिए हैं जिससे सेब की खरीद फरोख्त का काम प्रभावित हो रहा है। ट्रैफिक जाम से परेशानी झेलनी पड़ रही है। एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा ने कहा कि पराला मंडी में 39 आढ़ती काम कर रहे हैं। एपीएमसी के सचिव में स्वयं मंडी जा कर इसकी जांच की है। किसान संघर्ष समिति तथ्यहीन आरोप लगा रही है। एपीएमसी को बदनाम करने के लिए भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।