फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   APL consumers subsidy in Himachal reduced by five to 10 rupees

हिमाचल में एपीएल उपभोक्ताओं की सब्सिडी पांच से 10 रुपये हुई कम

Mon, 07 Sep 2020 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Sep 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
APL consumers subsidy in Himachal reduced by five to 10 rupees
फाइल फोटो

हिमाचल में करदाताओं की डिपो में राशन पर मिलने वाली सब्सिडी को बंद किया गया है। फिलहाल यह सब्सिडी 1 साल के लिए बंद है। कोरोना के चलते एपीएल उपभोक्ताओं की भी सब्सिडी कम की गई है। तेल में 5, दालों में 10 और चीनी में 6 रुपये की सब्सिडी कम की है।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और विधायक लखविंद्र राणा की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। मंत्री ने कहा कि बीपीएल में आने के लिए सालाना आय का दायरा बढ़ाया गया है। इसे 45 हजार किया गया है। इससे प्रदेश में 1 लाख 50 हजार लोग बीपीएल की श्रेणी में आएंगे।

विज्ञापन

रेणुका डैम को कैबिनेट कमेटी का इंतजार

रेणुका डैम प्रोजेक्ट को लेकर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। प्रोजेक्ट का मामला अब आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के पास है। समिति की मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। रेणुका के विधायक विनय कुमार के सवाल का लिखित जवाब सदन पटल पर रखते हुए ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रोजेक्ट का कार्य बजट आवंटित होते ही कर शुरू कर दिया जाएगा।

प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार 5982 करोड़ रुपये और प्रदेश सरकार 50.91 करोड़ की राशि वहन करेगी। उन्होंने बताया कि परियोजना प्रभावित परिवारों को बसाने के लिए राज्य विद्युत निगम ने 417 बीघा भूमि खरीद कर ली है। 259 विस्थापित परिवारों में से 127 परिवारों में से विकल्प पत्र प्राप्त हो गए हैं। 132 परिवारों के विकल्प पत्र अपेक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed