फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Aparajita: Shivali Rajput of Chamba became the strongest woman of Himachal

अपराजिता: चंबा की शिवाली राजपूत बनीं स्ट्रांगेस्ट वुमन ऑफ हिमाचल

Tue, 21 Dec 2021 10:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Dec 2021 10:47 PM IST
सार

शिवाली राजपूत ने महिला वर्ग की पावर लिफ्टिंग में 335 किलोग्राम वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। शिवाली इससे पूर्व वर्ष 2016 में भी पावर लिफ्टिंग में स्ट्रांगेस्ट वुमन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। वेट लिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। 

विज्ञापन
Aparajita: Shivali Rajput of Chamba became the strongest woman of Himachal
शिवाली राजपूत बनीं स्ट्रांगेस्ट वुमन ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में 16वीं सीनियर, जूनियर और सब जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में चंबा की शिवाली राजपूत को स्ट्रांगेस्ट वुमन ऑफ हिमाचल के खिताब से नवाजा गया है। चंबा के सरोल में शिवाली राजपूत की ओर से संचालित आयरन पैराडाइज जिम को प्रदेश भर में दूसरा स्थान मिला है। शिवाली राजपूत ने महिला वर्ग की पावर लिफ्टिंग में 335 किलोग्राम वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। शिवाली इससे पूर्व वर्ष 2016 में भी पावर लिफ्टिंग में स्ट्रांगेस्ट वुमन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। वेट लिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।

विज्ञापन


इस समय में वह चंबा के सरोल में आयरन पैराडाइज जिम का संचालन कर रही हैं। शिवाली ने बताया कि पालमपुर में 18 से 19 दिसंबर तक हुई प्रतियोगिता में उनके जिम के 20 प्रतिभागी भाग लेने गए थे। इनमें 17 युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। यहां पर प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत पांच गोल्ड मेडल, दो सिल्वर और दो ब्रांज मेडल जीतने में सफलता हासिल की। नादिया खान ने गोल्ड, सुनीता ने गोल्ड, पारस भंडारी ने गोल्ड, अभिनव गिल ने गोल्ड, भूपेंद्र ठाकुर ने सिल्वर, राहुल पटियाल ने सिल्वर, अक्षय कुमार ने ब्रांज तथा गगनदीप पठानिया ने भी विभिन्न आयु वर्ग में ब्रांज मेडल जीते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed