फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aparajita 100 Million Smiles programme held in rajgarh sirmour

अपराजिता: अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने से सबल होंगी महिलाएं

Thu, 27 Jun 2019 11:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jun 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles programme held in rajgarh sirmour
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत गुरुवार को वैद्य सूरत सिंह स्मारक आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम नरेश कुमार वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण के संदर्भ में जागरूक किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने से ही महिलाएं सबल और सक्षम हो सकेंगी। 
उन्होंने कहा कि पुरुष व महिला दोनों वर्गों के समान विकास से ही समाज का विकास हो सकता है। सरकार लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती है। सभी को समान अवसर देती है। यही कारण है कि आज बेटियां पुरुषों के मुकाबले हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने आपको सबल बनाएं और अपने अधिकारों की जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि जानकारी ही ताकत होती है। इससे ही नारी सक्षम और सबल हो पाएगी। उन्होंने लकड़ियों को सोशल साइटों व इंटरनेट के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी और अपरिचितों से कोई संपर्क न रखने पर बल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं : अनीता

उन्होंने 1098 हेल्पलाइन, पोक्सो अधिनियम व महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वरोजगार को अपनाने, खूब पढ़ाई करने, पौष्टिक आहार लेने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग-प्राणायाम करने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को कड़ी मेहनत करके लक्ष्य तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परिवार, स्कूल व समाज में यदि उनके साथ किसी भी किस्म का अपराध हो रहा है तो उसे सहन न करें और इसकी सूचना दें।

प्रधानाचार्या अनीता सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि नारी सशक्तीकरण में अपराजिता कार्यक्रम काफी सराहनीय कदम है और छात्राओं को ऐसे आयोजनों में प्रशासनिक अधिकारियों से जो जानकारी मिलती है, उसका उन्हें बहुत लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। समाज में नारी सम्मान को लेकर महिलाओं को ही आगे आना होगा। इसके लिए हमें अपने अधिकारों की जानकारी रखनी होगी। प्रवक्ता प्रदीप ठाकुर ने मंच संचालन किया। इस मौके पर डीपीई पुष्पा ठाकुर, प्रेम कश्यप, कमलेश चौहान सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed