{"_id":"60abe0f18d707c71d005b040","slug":"anurag-thakur-will-prepare-oxygen-bank-for-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन बैंक तैयार करेंगे अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन बैंक तैयार करेंगे अनुराग ठाकुर
Mon, 24 May 2021 10:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 May 2021 10:53 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपयोगिता को देखते हुए केंद्र सरकार देश भर में युद्ध स्तर पर ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : PTI
विस्तार
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर निजी प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, तीन ऑक्सीजन प्लांट और 200 ऑक्सीजन सिलिंडरों को मिलाकर एक ऑक्सीजन बैंक बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह बैंक 700 बिस्तरों को निर्बाध रूप से सप्लाई करने में सक्षम होगा। अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपयोगिता को देखते हुए केंद्र सरकार देश भर में युद्ध स्तर पर ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
जहां देश में एक अप्रैल 2020 से पहले लगभग 1000 टन ऑक्सीजन की खपत होती थी, वहीं यह आंकड़ा बढ़कर अब 9000 टन तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कोरोना मरीजोें को ऑक्सीजन की कोई कमी न आने पाए, इसलिए वे ऑक्सीजन बैंक बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं।
विज्ञापन