{"_id":"6741d975fc5a0229ca04ea97","slug":"anurag-thakur-the-country-trusts-only-bjp-and-modi-s-guarantee-mahayuti-alliance-got-a-decisive-mandate-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: 'देश का भरोसा सिर्फ भाजपा और मोदी की गारंटी पर, महायुति गठबंधन को निर्णायक जनादेश मिला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anurag Thakur: 'देश का भरोसा सिर्फ भाजपा और मोदी की गारंटी पर, महायुति गठबंधन को निर्णायक जनादेश मिला'
Sat, 23 Nov 2024 07:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:02 PM IST
सार
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा की प्रचंड विजय व देश भर के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव में ज्यादातर सीटों पर भाजपा व एनडीए गठबंधन की जीत पर कहा कि देश सिर्फ मोदी और भाजपा की गारंटी पर भरोसा करता है।
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा की प्रचंड विजय व देश भर के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव में ज्यादातर सीटों पर भाजपा व एनडीए गठबंधन की जीत पर सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि देश सिर्फ मोदी और भाजपा की गारंटी पर भरोसा करता है।
विज्ञापन
शनिवार को जारी बयान में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति गठबंधन को निर्णायक, भव्य जनादेश प्राप्त होने पर सभी प्रत्याशियों, कर्मशील कार्यकर्ताओं, नवनिर्वाचित विधायकों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व व राज्य सरकार की नीतियों, सुशासन, गरीब कल्याण व राष्ट्रनिर्माण में जनमानस के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। देश को भरोसा केवल भाजपा और मोदी गारंटी पर है और इसी का परिणाम है कि देश भर के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव में ज्यादातर सीटों पर भाजपा व एनडीए गठबंधन पर जनता ने अपना भरोसा दिखाया है।
विज्ञापन