फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur Statement That Prem Kumar Dhumal will be Himachal next CM.

अनुराग का दावा, इस बार प्रदेश में खिलेगा कमल, धूमल बनेंगे सीएम

Tue, 06 Sep 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur Statement That Prem Kumar Dhumal will be Himachal next CM.

बीसीसीआई अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जनता की नहीं, माफिया की सरकार चल रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस सरकार का शीघ्र अंत होने वाला है। दावा किया कि प्रदेश की जनता अब कमल खिलाएगी और प्रेम कुमार धूमल को सीएम बनाएगी।

विज्ञापन


ईमानदार अधिकारियों को प्रदेश सरकार प्रताड़ित कर रही है। इससे कई अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। कहा कि ऊना से हमीरपुर रेललाइन का सर्वे पूरा हो गया है। इसी रेलवे बजट में इसे डाला जाएगा। रेललाइन पर 2981 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन


ऊना से हमीरपुर तक पांच स्टेशन बनेंगे। इसकी दूरी 50.8 किलोमीटर होगी। अनुराग ने सोमवार को सुजानपुर विधानसभा के बारीं मंदिर, सिसवां, कुठेड़ा और चबूतरा में जनसभाएं संबोधित कीं। बारीं महिला मंडल, सिसवां युवक मंडल सहित कई अन्य भवनों के उद्घाटन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन डूब रहा, हो रहा सिर्फ सीएम का विकास

Anurag Thakur Statement That Prem Kumar Dhumal will be Himachal next CM.
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

कहा कि हिमाचल इस शासन में डूब रहा है। 45 हजार करोड़ के कर्जे के नीचे दबा दिया गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत बिलासपुर के लिए एम्स उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षबर्धन से स्वीकृत करवाया था। कांग्रेस इसे दूसरे जिलों में ले जाना चाहती थी। कहा कि मुख्यमंत्री का परिवार भ्रष्टाचार की दलदल में फंसा है।

केंद्र सरकार के पैसे का प्रदेश सरकार प्रयोग नहीं कर रही है। शिक्षा के लिए आया 270 करोड़ बिना खर्च किए वापस चला गया। साढ़े तीन वर्षों के शासन में प्रदेश का विकास पूरी तरह थम गया है।

मात्र मुख्यमंत्री के परिवार का ही विकास हो रहा है। इस दौरान नरेंद्र ठाकुर, राकेश ठाकुर, अजय शर्मा, रणजीत सिंह, अनिल चंदेल, वीरेंद्र ठाकुर, प्रेम लता, बबिता, राजीव, विजय बहल, तिलक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed