Hamirpur News: अनुराग ठाकुर बोले- सोनिया, राहुल के लिए कमाने वालों के पास काला पैसा कहां से आया
हिमाचल दौर के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के रंगस में यह बात कही। वे यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी के लिए कमाई करने वालों के पास काला पैसा कहां से आता है। कांग्रेस के एक सांसद के पास 300 करोड़ की नकदी बरामद हुई है। आखिर ये नोट कहां छापे जा रहे थे। हिमाचल दौर के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के रंगस में यह बात कही। वे यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नोटबंदी, ईडी और सीबीआई के लिए आवाज उठाती है। अब देश के सामने स्थिति स्पष्ट हो गई है कि आखिर सोनिया और राहुल के लिए कमाई करने वालों के काला पैसा कहां से आता है। अनुराग ने कहा कि यही वजह है कि ऐसे नेताओं को गांधी परिवार हमेशा बचाने का प्रयास करता है।
देश की जनता भली भांति जानती है कि कांग्रेस की क्या स्थिति है। देश की जनता यदि नोटबंदी के खिलाफ होती तो देश में कांग्रेस सत्ता में होती। उन्होंने कहा कि घमडियां गठबंधन वाले सभी दलों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यही वजह है कि सीएम ममता बनर्जी के कई मंत्री जेल में हैं। आप पार्टी के नेता भी जेल में हैं। पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि भ्रष्टाचािरयों से पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।
राजस्थान के अशोक गहलोत के सीएम चुने जाने में देरी के बयान पर अनुराग ने कहा कि सोमवार को उनकी इच्छा पूरी हो जाएगी। कांग्रेस सरकार में राजस्थान में भ्रष्ट्राचार, भाई भतीजावाद और मतभेद देखने को मिले। अब कुछ देर के लिए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को शांत बैठना चाहिए। भाजपा में हाईकमान से मुख्यमंत्री नहीं चुने जाते हैं। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है यहां पर सबसे विचार-विमर्श करके विधायक दल की राय पर नेता चुना जाता है।
जनता पूछ रही गारंटियां कब होंगी पूरी : अनुराग
खेल, युवा मामलों और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को एक साल पूरा होने पर बधाई देने के साथ-साथ गारंटियों के फेल होने पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जनता पूछ रही है कि गारंटियां कब पूरी होंगी और इंतजार कब खत्म होगा। वे देहरा विस के नलेटी गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत पर उन्होंने कहा कि जनता 1500 रुपये प्रति महीना के बारे में पूछ रही है। प्रदेश में 23 लाख महिलाओं का 18 हजार रुपये का नुकसान एक साल में हुआ है। कांग्रेस की ये गारंटी भी फेल हो गईं। कांग्रेस ने 100 रुपये लीटर दूध खरीदने, 2 रुपये किलो गोबर खरीदने, एक लाख रोजगार देने का वायदा, 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की गारंटी भी फेल हो गई। बागवान भी ठगे रह गए उन्हें अपनी सब्जियां और फल नालों में बहाने पड़ रहे हैं।
देहरा की नलेटी पंचायत में केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी भाग लिया। रहे। इस कार्यक्रम में लाइव वीडियो के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही संकल्प यात्रा में मोदी सरकार की ओर चलाई गई योजनाओं के बारे में अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम ठाकुर, पूर्व मंत्री रमेश धवाला, जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, नितिन ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस और क्रप्शन सगी बहनें
केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि कांग्रेस और क्रप्शन दो सगी बहनें हैं। एक को लाओ तो दूसरी साथ आती है। कांग्रेस के एक सांसद से ही 250 करोड़ रुपये पकड़े गए हैं। नोट गिनने में लगी मशीने गर्म हो गईं और बैग कम पड़ गए तो बोरियों में नोटों की गड्डियां रखनी पड़ीं। लेकिन गिनती अभी भी जारी है।
सांसद ने गिफ्ट लेकर जो किया वह माफी लायक नहीं
सदन में पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपी सांसद महुआ मोइत्रा के मामले पर अनुराग ने कहा कि एक भ्रष्ट चेहरा सामने आया है। सांसद ने पैसे और गिफ्ट लेकर जो किया है वह माफ करने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट चेहरों को और भ्रष्ट सांसदों से लेकर भ्रष्ट मंत्रियों को संरक्षण देने का काम इंडी गठबंधन करता है। जो घमंडिया भी है और भ्रष्टाचारी भी।