{"_id":"d4d7ba45d92ed2800bc1b7b51c54ad88","slug":"anurag-thakur-statement-on-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगी वन रैंक, वन पेंशन की घोषणाः अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगी वन रैंक, वन पेंशन की घोषणाः अनुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Updated Thu, 28 May 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार शीघ्र ही वन रैंक, वन पेंशन की घोषणा करने वाली है। वन रैंक, वन पेंशन की मांग 25 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उठाई थी। सांसद अनुराग देहरा में आईपीएच रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह शरारती मानसिकता वाले हैं। वह नहीं चाहते कि केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा या धर्मशाला में बने। वह देहरा का विकास नहीं देखना चाहते हैं। धर्मशाला में वह जमीन चयनित करते हैं, जहां पहाड़ खिसकते हैं। दूसरी बार खड्ड और नाले की जमीन देखते हैं।
विज्ञापन
वीरभद्र ने जहां काम नहीं करना होता है, उसका खाका उनके दिमाग में पहले ही बना होता है। वे कांगड़ा और निचले क्षेत्र से भेदभाव करते आए हैं। प्रदेश सरकार खेलों को कुचलने का प्रयास कर रही है। भाजपा खेलों को बढ़ावा देती रही है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की वजह से प्रदेश में आईपीएल मैच नहीं हो पाए। वीरभद्र सिंह बताएं, वह तीन महीने से इसका जवाब नहीं दे पाए हैं। प्रदेश की सड़कें गड्ढों से भरी हैं। ट्रैफिक जाम के साथ टैक्स की मार आम जन को परेशान कर रही है। प्रदेश सरकार का खेल कानून सही नहीं है।
अक्तूबर में भारत आएगी दक्षिण अफ्रीका की टीम
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आ रही है। टीम तीन टी-ट्वेंटी मैच खेलेगी। पहला मैच कोलकाता, दूसरा मोहाली और तीसरा मैच धर्मशाला में होगा।