फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag thakur Statement: Nangal-Talwara broad gauge rail line will be linked with Jalandhar-Jammu Tawi

Anurag thakur Statement: जालंधर-जम्मू तवी से लिंक होगी नंगल-तलवाड़ा ब्राडगेज रेललाइन

Sat, 10 Sep 2022 07:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरोली/गगरेट (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरोली/गगरेट (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Sep 2022 07:21 PM IST
सार

 नंगल-तलवाड़ा ब्रॉडगेज रेललाइन को वर्ष 2024 तक जालंधर-जम्मू तवी रेललाइन से लिंक किया जाएगा। उसके बाद जम्मू तक जाने वाली रेलगाड़ियां इस रूट से भी चल सकेंगी। 

विज्ञापन
Anurag thakur Statement: Nangal-Talwara broad gauge rail line will be linked with Jalandhar-Jammu Tawi
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नंगल-तलवाड़ा ब्रॉडगेज रेललाइन को वर्ष 2024 तक जालंधर-जम्मू तवी रेललाइन से लिंक किया जाएगा। उसके बाद जम्मू तक जाने वाली रेलगाड़ियां इस रूट से भी चल सकेंगी। अंब रेलवे स्टेशन के निकट वाशिंग लाइन की स्थापना का भी प्रावधान किया जाएगा ताकि अधिक रेलगाड़ियां इस रूट से देश के अन्य हिस्सों के लिए चलाई जा सकें। अभी तक ऊना के अंब उपमंडल के दौलतपुर तक ही ट्रेन जाती है। यहां से तलवाड़ा की दूरी करीब 30 किलोमीटर है। गगरेट और कांगड़ में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम में अनुराग ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विरोध के अलावा कुछ नहीं दिया है।

विज्ञापन


कुछ न देने वाले किसी चीज के हकदार नहीं हैं। कांग्रेस ने सिर्फ हिमाचल को केंद्र सरकार की दी सौगात को वापस लेने का काम किया है। मोदी सरकार ने सौगातों को बहाल किया है। प्रदेश और केंद्र सरकार ने भेदभाव की राजनीति से ऊपर उठकर काम किया है। जाति, संप्रदाय और क्षेत्र को कभी नहीं देखा। उन्होंने भाजपा सरकारों के काम गिनवाते हुए कहा कि यदि सब काम भाजपा ने किए हैं तो कांग्रेस ने क्या किया है। कहा कि डबल इंजन की सरकार में कोई कमी नहीं है। मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देकर दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते ही भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed