फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur special interview.

इंटरव्यू में बोले अनुराग, BCCI को आरटीआई दायरे में लाने की जरूरत नहीं

Wed, 17 Aug 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 17 Aug 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur special interview.

बीसीसीआई अध्यक्ष एवं लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर बोर्ड में अपने कार्यकाल को टी- 20 मैच की तरह मानते हैं। फैसला लिया और तुरंत परिणाम दिखेगा। उनका कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं और लोढा कमेटी की सिफारिशें लागू की जाएंगी।

विज्ञापन


उनका मानना है कि ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि कि बीसीसीआई को आरटीआई के दायरे में लाया जाए। क्रिकेट और राजनीति को लेकर अनुराग ठाकुर ने अमर उजाला के संवाददाता सुनील चड्ढा से बातचीत की। पेश हैं बातचीत के अंश :
विज्ञापन


सवाल : क्रिकेट में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए बीसीसीआई और क्रिकेट संघों को क्या आरटीआई दायरे में भी लाएंगे।

जवाब : बीसीसीआई देश के कोने-कोने में क्रिकेट को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। इस बात से सहमत हूं कि किसी भी समिति और संगठन में सुधार की गुंजाइश रहती है। ऐसे में बीसीसीआई भी इससे अलग नहीं है। हाल ही में हमने क्रिकेट में विभिन्न सुधार कर पहल शुरू की है। बीसीसीआई ने जवाबदेह और पारदर्शी दृष्टिकोण अपनाया है। इसलिए मुझे ऐसा कोई कारण नहीं लगता है कि बीसीसीआई को आरटीआई के अधीन लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सवालों पर ये बोले अनुराग

Anurag Thakur special interview.

सवाल : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने का दबाव है। कैसे निपटेंगे।

जवाब : उच्चतम न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हैं। मेरा विश्वास है कि चुनौतियां अपने साथ नए अवसर भी लाती हैं। मैं बीसीसीआई में बतौर अध्यक्ष टी 20 जैसा कार्यकाल खेल रहा हूं, मेरे पास सिर्फ 18 माह हैं। जो फैसले लेंगे उनका परिणाम आपको तुरंत सामने दिखेगा। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही भावना के तहत लागू करने की कोशिश करेंगे।

सवाल : जेंटलमैन खेल में ग्लैमर और राजनीति का हस्तक्षेप ज्यादा है। कैसे तोड़ेंगे इस कॉकटेल को।

जवाब : क्रिकेट में किसी भी कोने से हस्तक्षेप नहीं है। वास्तव में क्रिकेट में समाज के विभिन्न वर्गों की ओर से गहरी रुचि दिखाई जाती रही है। राजनीतिज्ञ भी इसी वर्ग का हिस्सा हैं। इसे हस्तक्षेप नहीं कहा जा सकता। खेल के रूप में क्रिकेट की आत्मा जेंटलमैल गेम में हमेशा बनी रहेगी।

सवाल : भारत और पाकिस्तान में तलख रिश्तों के बीच भविष्य में दोनों देशों के मध्य घरेलू क्रिकेट सीरीज की कोई उम्मीद।  

जवाब : भारत विभिन्न खेल मंचों पर पाकिस्तान के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। हाल ही में असम में दक्षिण एशियाई खेलों में पाकिस्तान के 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। रियो ओलंपिक भी भारत पाकिस्तान के साथ ऐसी स्पर्धा का साक्षी बनेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का होना विभिन्न कारकों और परिस्थितियों पर निर्भर करता है। भविष्य खुद ही अपनी कहानी बता देगा।

सीएम पद के सवाल पर अनुराग ने दिया ये जवाब

Anurag Thakur special interview.
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

सवाल : क्रिकेट और राजनीति में से कोई एक चीज चुननी पड़े तो आप किसे चुनेंगे।
जवाब : मैंने एक क्रिकेटर के रूप में अपना कॅरिअर शुरू किया जो बाद में बतौर क्रिकेट प्रशासक में तब्दील हुआ। इसी दौरान एक निर्वाचित जन प्रतिनिधि के तौर पर चुने जाने से सामाजिक रूप से मेरी जिम्मेदार बढ़ गई। ऐसे में लोगों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।

सवाल : सोशल मीडिया में चर्चा है कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में आप भी सीएम पद के दावेदार होंगे। जिम्मेदारी मिली तो क्या रुख रहेगा।
जवाब : मैं जनता की सेवा के लिए आया हूं, इसलिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मुझमें जो भी क्षमता है, वह काम मैं करूंगा।

सवाल : हिमाचल में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज लाने में आपकी क्या भूमिका थी।
जवाब : बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज शुरू करने की यात्रा प्रेम कुमार धूमल की सरकार के समय शुरू हुई थी। जब हिमाचल में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की गई। बिलासपुर में इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए मैंने 2013 से कई केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों को करीब 7 पत्र लिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed