धर्मशाला: अनुराग ठाकुर बोले- रोजगार गारंटी का झुनझुना लेकर घूम रही कांग्रेस
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में हिमाचल के युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कई संकल्प दिए गए है। प्रदेश में आठ लाख रोजगार सृजन करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही नौ हजार करोड़ की राशि से स्टार्ट अप योजना लाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने ज्वालामुखी और बड़सर विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए किए गये संकल्पों पर प्रकाश डाला। साथ ही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता रोजगार गारंटी का झुनझुना लेकर घूम रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में हिमाचल के युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कई संकल्प दिए गए है। प्रदेश में आठ लाख रोजगार सृजन करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही नौ हजार करोड़ की राशि से स्टार्ट अप योजना लाई जाएगी। पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। युवतियों को स्कूटी देने और नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण से युवतियों का सशक्तीकरण होगा जो प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का कारक बनेगा। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा का रोजगार परक और बेहतर भविष्य की ओर केंद्रित शिक्षा का मॉडल है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस है जो केवल भ्रम फैला कर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। पहले भी कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं को जमकर ठगा था और आज फिर रोजगार गारंटी का झुनझुना लिए घूम रही है।
ओपीएस पर भाजपा ने कर्मचारियों से नहीं किया झूठा वादा : कोहली
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि भाजपा ने पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) पर कर्मचारियों से झूठा वादा नहीं किया है। भाजपा ने ओपीएस पर कमेटी बनाई है। यही कमेटी इसे देने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ओपीएस को देने का वादा झूठा साबित होगा। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस जनता से झूठ ही बोलती आई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने के कांग्रेस के वादे पर खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा सवाल उठा रहे हैं। शिमला में पत्रकार वार्ता में सोमवार को नलिन कोहली ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को ऐतिहासिक माना जा रहा है। महिलाओं के लिए जो अलग से 11 बिंदुओं का संकल्प पत्र आया है, वह ऐतिहासिक है। ये सब वादे नहीं हैं, बल्कि इरादे हैं। जो फीडबैक मिला है, उस पर शोध हुआ है और उसी को आधार बनाकर यह संकल्प पत्र लाया गया है। कोहली ने कहा कि यह हिमाचल में भाजपा सरकार का गवर्नेंस का भी एजेंडा है। डबल इंजन सरकार ने बेहतरीन काम किए हैं। इस मौके पर भाजपा के सह प्रभारी करण नंदा, मोहित सूद और अन्य नेता भी मौजूद रहे।