{"_id":"65e58022b602a7a84407a2b1","slug":"anurag-thakur-said-everyone-is-avoiding-congress-infighting-in-the-party-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस की कैबिनेट बैठकों में गाली-गलौज तक पहुंची नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस की कैबिनेट बैठकों में गाली-गलौज तक पहुंची नौबत
Mon, 04 Mar 2024 07:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Mar 2024 07:01 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार की हर गारंटी फेल होती नजर आई है। अब यह गारंटियां पूरी होती नहीं दिख रहीं तो इनकी अपनी सरकार में अनदेखी होने लगी है जोकि इनपर भारी पड़ा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार में चल रहा राजनीतिक घटनाक्रम कांग्रेस पार्टी के झूठे वादे और कर्मों का ही फल है। कांग्रेस में खुद खलबली मची हुई है। कैबिनेट बैठकों में गाली-गलौज तक की नौबत आ रही है। राज्यसभा सदस्य के चुनाव में प्रदेश सरकार के विरोध में ही वोटिंग होती है। कांग्रेस में अपनी ही अंतर्कलह है। इनके ही लोग संतुष्ट नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ कर्नाटक में भी कांग्रेस के बीच चिंगारी सुलग चुकी है। कांग्रेस का नाटक हिमाचल से लेकर कर्नाटक तक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सोमवार को सलोह स्थित एक कार्यक्रम और ऊना में बाइक रैली में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा की कहीं कोई भूमिका नहीं है। कैबिनेट बैठकों से उनके मंत्री नाराज होकर बाहर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली ऐसी है कि जनजन उनकी प्रशंसा कर रहा है। इसलिए कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष भी प्रशंसा किए बगैर रह नहीं पाईं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सीट सहित मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में 400 पार करेगी।
विज्ञापन