फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anurag thakur reached himachal after became minister in union govt

हिमाचल को दिलाऊंगा ज्यादा मदद: अनुराग

Fri, 07 Jun 2019 10:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jun 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur reached himachal after became minister in union govt
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्य वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल को केंद्र से अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। जो प्रदेश की प्राथमिकताएं हैं, वही उनकी हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऊना में अभिनंदन समारोह में अनुराग ने कहा कि प्रदेश की विकासात्मक योजनाओं के बारे में वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी बात करेंगे।

अनुराग ठाकुर का ऊना पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने को मिलकर काम करेंगे। कहा कि केंद्र सरकार 5 जुलाई को बजट पेश करेगी।

विज्ञापन

anurag thakur reached himachal after became minister in union govt

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। एनडीए की पहली सरकार के कार्यकाल में देश का राजकोषीय घाटा 3.5 प्रतिशत पहुंच गया है।

महंगाई भी लगातार कम हो रही है। महंगाई दर 2.5 प्रतिशत तक हो गई है। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सरकार के मंत्रियों और भाजपा विधायकों ने लोकसभा चुनाव के दौरान शानदार काम किया।

इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश के 70 प्रतिशत मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। अभिनंदन समारोह में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।

अनुराग ने अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि मोदी सरकार अपने वादों पर कायम है। यदि ऐसा वादा किया गया है तो उसे पूरा किया जाएगा।

देहरा में सीयू, कोबरा ट्रेनिंग सेंटर व रेल विस्तार जल्द: अनुराग

 कांगड़ा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा व धर्मशाला में जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। देहरा के खैरियां में कोबरा ट्रेनिंग सेंटर के लिए जगह देखी गई है, इसके लिए हिमाचल सरकार द्वारा जमीन की औपचारिकता अभी पूरी की जानी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंदिरों से भी रेलवे जुड़े इसलिए जल्द ही यहां से सर्वे करवाया जाए।  ढलियारा, हनुमान चौक व देहरा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed