फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anurag Thakur hits out at Congress comment on congress guarantees in Himachal and Karnataka

Anurag Thakur: कांग्रेस ने झूठी गारंटियों से बनाई सरकार, कर्नाटक और हिमाचल में लोग परेशान

Sat, 16 Dec 2023 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Dec 2023 06:08 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार और उसकी गारंटियां फेल हुईं। कर्नाटक और हिमाचल में कांग्रेस ने यही काम किया है और अब दोनों राज्य की जनता इनसे परेशान हो गई है।

विज्ञापन
Anurag Thakur hits out at Congress comment on congress guarantees in Himachal and Karnataka
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और जेपी नड्डा की कुशलता से जीत हासिल की है। कांग्रेस ने हमें तीन राज्यों में चुनाव जीतने में सहायता की, कारण यह रहा कि हमने सभी राज्यों में कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों और उन्हें पूरा न करने की आदत से लोगों को अवगत कराया। सरकार चाहे किसी की भी बने, लेकिन प्रदेश में परियोजनाएं रुकनी नहीं चाहिए। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बिलासपुर में पत्रकारों से कही।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत समारोह में बिलासपुर पहुंचे अनुराग ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार और उसकी गारंटियां फेल हुईं। इस बारे में सभी राज्यों में जाकर लोगों को बताया गया कि कैसे झूठी गारंटियां देकर कांग्रेस सरकार बनाती है। कर्नाटक और हिमाचल में कांग्रेस ने यही काम किया है और अब दोनों राज्य की जनता इनसे परेशान हो गई है।
विज्ञापन


जहां-जहां इनकी सरकार बनी, वहां पर भ्रष्टाचार और पेपर लीक हुए। संसद में हुए हमले को लेकर अनुराग ने कहा कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष इस मामले को लेकर गंभीर हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद केंद्र सरकार की परियोजनाओं का काम आगे न बढ़ने के सवाल पर अनुराग ने कहा कि सरकार चाहे किसी की भी बने, लेकिन प्रदेश में परियोजनाएं रुकनी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव पूरी ताकत से लड़ती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुख्यमंत्री कौन है। जनता देश की सरकार और सांसद चुनने के लिए वोट करती है। उन्होंने राज्य सरकार से भी आग्रह किया कि लोगों से किए वादे को पूरा करे और विकास में कमी न आने दे। आपसी लड़ाई के चक्कर में खैर कटान को मंजूरी नहीं मिल रही है। इसमें बिलासपुर के लोगों का कोई कसूर नहीं है, इसलिए राज्य सरकार को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed