{"_id":"5e57e0a48ebc3ef38427b30e","slug":"anurag-thakur-goli-maro-statement-on-echoed-in-himachal-assembly-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा में अनुराग के ‘गोली मारो’ बयान की गूंज, पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा में अनुराग के ‘गोली मारो’ बयान की गूंज, पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक
Thu, 27 Feb 2020 09:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान ‘गोली मारो’ पर विवाद थम नहीं रहा। गुरुवार को हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान जब गोली मारो का जिक्र किया तो सत्ता पक्ष ने इसका पुरजोर विरोध किया। करीब पांच मिनट तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
राजेंद्र राणा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं ने ‘गोली मारो गद्दारों को’ नारे लगाए। कोर्ट की ओर से इस बयान पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई। इस पर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विपक्षी दल के विधायक को कहा कि गद्दार का क्या पैमाना है? आप गलत बोल रहे हैं। कोर्ट ने इस तरह की कोई बात नहीं की। इस पर राणा ने कहा कि यह बात सुर्खियों में रही है।
विज्ञापन
दिल्ली मामले में अनुराग का नो कमेंट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अभिनंदन समारोह में शिमला पहुंचे अनुराग ठाकुर से दिल्ली मामले पर पत्रकारों ने सवाल किए तो उन्होंने इस पर टिप्पणी से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले को दिल्ली में ही स्पष्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन