फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag Thakur expressed displeasure over the delay in the construction work of Hamirpur Medical College.

Hamirpur News: हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में देरी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ने जताई नाराजगी

Thu, 23 Nov 2023 03:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Nov 2023 03:53 PM IST
सार

 हमीरपुर से मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने और लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Anurag Thakur expressed displeasure over the delay in the construction work of Hamirpur Medical College.
अनुराग ठाकुर ने हमीर भवन में बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माण कार्य में देरी पर ने जताई नाराजगी। उन्होंने गुरुवार को हमीर भवन में आयोजित जिला स्तरीय दिशा की बैठक में अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अनुराग ने कहा कि जनवरी, फरवरी, मार्च अंतिम तिमाही का समय होता है, इसलिए योजनाओं को वित्तीय वर्ष में समय पर पूरा करने से लोगों को इसका लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जलशक्ति विभाग ने पिछले एक साल से जोलसप्पड स्थित मेडिकल कॉलेज के नए भवन के लिए पानी की व्यवस्था नहीं की है, इसे जल्द किया जाए। हमीरपुर से मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने और लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित केंद्र की योजनाओं को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार, एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed