{"_id":"5b645e104f1c1bde6d8b6028","slug":"anurag-thakur-demands-shooting-range-for-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":" अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लिए मांगी शूटिंग रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लिए मांगी शूटिंग रेंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 03 Aug 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बिल पर बोलते हुए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से हिमाचल में खेल और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक शूटिंग रेंज की मांग रखी है।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए निचले स्तर पर मौजूद प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनकी प्रतिभा को निखार कर सामने लाया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने खेल मंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश में एक शूटिंग रेंज स्थापित की जाए। ताकि, प्रदेश के शूटरों को विश्व स्तरीय सुविधा मिल सके। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को वीरभूमि के रूप में जाना जाता है। जहां हर दूसरे घर से व्यक्ति सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज यहां स्थापित होनी चाहिए।
विज्ञापन