फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anti terrorist front will reward 25 lakh who kill manipur attack mastermind.

'हमले के मास्टरमाइंड को मारने वाले को 25 लाख'

Fri, 12 Jun 2015 05:14 PM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
anti terrorist front will reward 25 lakh who kill manipur attack mastermind.

मणिपुर हमले के मास्टरमाइंड को मारने वाले को 25 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने ऐलान किया है कि जो भी जवान या कोई अन्य व्यक्ति मणिपुर आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को मौत के घाट उतारेगा, उसे 25 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


शिमला में यह घोषणा पत्रकार वार्ता में एंटी टेररिस्ट फ्रेंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने की। उन्होंने हिमाचल सरकार को मणिपुर हमले के सात शहीदों को 25-25 लाख रुपये देने को कहा और उन्हें केंद्र सरकार से एक-एक करोड़ रुपये देने का आग्रह किया।

विज्ञापन

'मोदी का कदम काबिलेतारीफ'

anti terrorist front will reward 25 lakh who kill manipur attack mastermind.

उन्होंने कहा कि हिमाचल के शहीद परिवारों को सम्मानित करने के लिए सिरमौर, मंडी और धर्मशाला में कार्यक्रम रखे जाएंगे। उन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने मणिपुर में अपने वीर सपूतों को खोया है। वीरेश शांडिल्य ने वीरवार को शिमला में पत्रकारों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सरकारें खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये देती है, मगर उन शहीदों के परिवारों की अनदेखी करती हैं, जिनका इस देश की रक्षा के लिए योगदान है। मोदी ने जिस तरह का फ्री हैंड आतंकवादियों को मारने के लिए सेना को दिया है, वह काबिलेतारीफ है। ऐसा ही खुला हाथ अन्य सीमाओं पर भी होना चाहिए।

एक जुलाई से कश्मीर के लिए शुरू करेंगे रथयात्रा

anti terrorist front will reward 25 lakh who kill manipur attack mastermind.

एक जुलाई से यह फ्रंट कश्मीर के लिए भी एक रथयात्रा शुरू करेगा। वीरेश ने दिल्ली से पाकिस्तान के लिए बस यात्रा को तुरंत बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसमें वहां से उग्रवादी आ रहे हैं। इस बंद करने पर बीस दिन में कोई विचार नहीं किया तो फ्रंट इसका विरोध करेगा। वीरेश ने कहा कि वह खुद मंगलवार को मणिपुर जा रहे हैं। वहां आतंक प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे।

इस अवसर पर फ्रंट के पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद हुए। वीरेश शांडिल्य ने पूछा कि इस देश के लिए मनींदरजीत सिंह बिट्टा का कंट्रीब्यूशन क्या है? बिट्टा ने एंटी टेररिस्ट फ्रंट के नाम पर दिल्ली में सरकारी बंगला ले रखा है और उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। बिट्टा हिमाचल आते हैं तो वह स्टेट गेस्ट बन जाते हैं। हिमाचल सरकार उन्हें क्यों प्रश्रय देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed