{"_id":"653a029e10009ddbf9041e66","slug":"anti-narcotics-task-force-state-cid-kullu-range-arredted-two-persons-with-09-killo-923-gram-charas-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नशा माफिया पर प्रहार, सुंदरनगर के पुंघ में 9 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नशा माफिया पर प्रहार, सुंदरनगर के पुंघ में 9 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
Thu, 26 Oct 2023 03:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 26 Oct 2023 03:08 PM IST
सार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने सुंदरनगर के पुंघ के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक कार एचपी 66ए 4096 में बैठे दो युवकों से 9 किलो 923 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
चरस के साथ दो गिरफ्तार ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) स्टेट सीआईडी कुल्लू रेंज की टीम ने सुंदरनगर के पुंघ में बुधवार रात नाके के दौरान कार सवार दो युवकों को 9.923 किलो चरस के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स टास्क फोर्स स्टेट सीआईडी कुल्लू रेंज की टीम ने बुधवार रात को चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस टीम ने एक कार को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी के दौरान उसमें सवार दो युवकों के स्वामित्व में 9 किलो 923 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने कार सवार गिरधारी लाल निवासी वार्ड नंबर-1 बिजल सुचैन, जिला कुल्लू और अरुण कुमार निवासी देउरी, डाकघर बनोगी तहसील बंजार जिला कुल्लू को हिरासत में ले लिया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में हेड कांस्टेबल समद सिंह, सारंग सिंह और आरक्षी अजय पठानिया शामिल थे।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी एएनटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने बताया कि चरस के साथ धरे गए आरोपियों के खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।