फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   antagonism Between two ministers of Jairam Government appeared openly in municipal elections

हिमाचल प्रदेश: नगर निगम के चुनाव में खुलकर सामने आई जयराम सरकार के दो मंत्रियों की लड़ाई 

Tue, 09 Oct 2018 03:36 AM IST
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 09 Oct 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
antagonism Between two ministers of Jairam Government appeared openly in municipal elections
धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर

नगर निगम धर्मशाला में डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस के समर्थन से भाजपा पार्षद ओंकार नैहरिया की जीत के बाद दो मंत्रियों की लड़ाई खुलकर सामने आई है। किशन कपूर और सरवीण चौधरी की लड़ाई का पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने पूरा फायदा उठाया। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के समर्थन से ओंकार नैहरिया को डिप्टी मेयर बनवाकर भाजपा में ही कपूर के खिलाफ एक विरोधी तैयार कर दिया।

विज्ञापन


राजनीतिक सूत्रों की मानें तो कपूर के खिलाफ सुधीर की इस सियासी कूटनीति में भाजपा के एक मंत्री ने पूरा साथ दिया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने भाजपा समर्थित पार्षद ओंकार नैहरिया की जीत पर खुशी जताने के बजाय नैहरिया को कांग्रेस समर्थित बता दिया। कपूर ने कहा कि नैहरिया भाजपा के सदस्य ही नहीं है। विस चुनाव के बाद वह भाजपा से बाहर हैं।
विज्ञापन


उधर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि ओंकार नैहरिया भाजपा के पार्षद हैं। उन्हें तो रविवार को ही पता लग गया था कि डिप्टी मेयर ओंकार नैहरिया ही बनेंगे। किसी का भी समर्थन लिया हो लेकिन डिप्टी मेयर तो बीजेपी का ही बना है। वहीं, जीत के बाद ओंकार नैहरिया को बधाई देने भी सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता ही पहुंचे। भाजपा ने बधाई देने से कन्नी काट ली। जीत के बाद नैहरिया भी कांग्रेस के रंग में रंगे नजर आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नैहरिया भाजपा के पार्षद : सत्ती 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि ओंकार नैहरिया भाजपा के पार्षद हैं। वर्तमान में उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है या नहीं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।  

सरवीण की जानकारी ने खड़े किए सवाल     
कांग्रेस के समर्थन से भाजपा के ओंकार नैहरिया के डिप्टी मेयर बनने की बात सरवीण चौधरी को एक दिन पहले कैसे पता लगी, राजनीतिक पंडितों के गले यह बात नहीं उतर रही है। सवाल इसलिए बड़ा है क्योंकि एक दिन पहले ही नैहरिया सुधीर शर्मा की डिनर डिप्लोमेसी का हिस्सा बने थे। यानी, भाजपा पार्षद को अपने पाले में करने के लिए कांग्रेस की कूटनीति की बिसात की जानकारी मंत्री को होना हैरत में डालने वाला है। उधर, अब यह देखना भी दिलचस्प होगा कि विस चुनाव में कपूर का साथ देने वाले नैहरिया अब सुधीर खेमे में जाकर क्या सियासी समीकरण बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed