हिमाचल में नशे की ओवरडोज से एक और युवक की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल बैजनाथ के उतराला रोड पर द्रुग नाले के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान आशीष कौंडल (28) पुत्र स्व ओम प्रकाश कौंडल गांव नागन मलघोटा (पपरोला) निवासी के रूप में हुई है। डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद ठुकराल ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत का कारण नशे की ओवरडोज माना जा रहा है। आशीष मंगलवार दोपहर को स्कूटी पर घर से पालमपुर की तरफ जाने की बात कर निकला था। शाम तक घर न आने पर उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। मोबाइल फोन पर भी बात करने की कोशिश की, लेकिन दूसरी तरफ से कोई भी उतर नहीं मिला।
बुधवार को मृतक के परिजनों ने युवक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर युवक की सही लोकेशन का पता लगाया। तलाश के दौरान नाले के समीप वने एक कमरे में युवक का शव बरामद हुआ। लोगों के अनुसार पुलिस के आने से पहले युवक का शव बिलकुल नग्न अवस्था में कमरे के अंदर पड़ा हुआ था। उसका मोबाइल कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। सड़क के किनारे स्कूटी खड़ी थी। युवक के पर्स से कोई भी सामान गायब नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव नीला हो चुका था। अंदेशा जताया जा रहा है कि नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई है।