{"_id":"621b02b2722e710dac3d956a","slug":"another-woman-injured-in-accident-at-illegal-factory-of-bathu-died-in-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: पटाखा फैक्टरी में झुलसी एक और महिला की मौत, पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था उपचार, अब तक 11 की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: पटाखा फैक्टरी में झुलसी एक और महिला की मौत, पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था उपचार, अब तक 11 की जान गई
Sun, 27 Feb 2022 07:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 27 Feb 2022 07:28 PM IST
सार
महिला पांच दिन तक पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही। रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान नसरीन (40) पत्नी छोटे निवासी बिलासपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
death
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाथू हादसे में झुलसी एक और महिला ने रविवार दोपहर बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक मामले में 11 मौतें हो चुकी हैं। अब पीजीआई चंडीगढ़ में तीन घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मृतक महिला की पहचान नसरीन (40) पत्नी छोटे निवासी बिलासपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
महिला पांच दिन तक पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही। रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई। उधर, मामले में पुलिस की ओर गठित एसआईटी की तफ्तीश जारी है। मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने गुलफाम मोहम्मद के भाई नदीम को गिरफ्तार किया है। दोनों की भूमिका लेबर को लाने को लेकर ही सामने आ रही है।
विज्ञापन
फरार चल रहे फैक्टरी संचालकों को दबोचने के लिए पुलिस पंजाब, दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों में दबिश दे रही है। भूमिगत संचालक अभी गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि हरोली उपमंडल के बाथू स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में छह महिलाओं की मौत मौके पर हो गई थी। 11 घायलों को पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई में उपचार के दौरान अब तक कुल पांच महिलाओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
वर्तमान में तीन मरीजों का उपचार चल रहा है। डीसी राघव शर्मा ने रविवार को हादसे में घायल एक महिला की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुल 11 मौत अब तक हुई हैं। कुछ घायलों का पीजीआई में डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चला हुआ है।