{"_id":"5f491fc18ebc3edd18715491","slug":"another-notification-of-53-new-panchayats-issued-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 53 नई पंचायतों की एक और अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 53 नई पंचायतों की एक और अधिसूचना जारी
Fri, 28 Aug 2020 08:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Aug 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
पंचायत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने हिमाचल में 53 नई पंचायतें बनाने की शुक्रवार को एक और अधिसूचना जारी कर दी है। जिलों से 55 पुरानी पंचायतों से ये नई पंचायतें बनाने के प्रस्ताव सरकार के पास आए थे। शुक्रवार से नौ दिन तक जिलों के उपायुक्तों के पास पंचायतों के सदस्य अपनी आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। इसके बाद तीन दिन के भीतर उपायुक्तों को इन मामलों को सुलझाने के बाद सरकार के पास भेजना होगा।
विज्ञापन
राज्य के पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने तय मापदंडों के अनुसार 53 और नई पंचायतों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के जारी होने के नौ दिन के भीतर प्रभावित पंचायतों के लोग संबंधित उपायुक्त के पास आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। इन मामलों को तीन दिन के भीतर निपटाना होगा। उल्लेखनीय है कि इसके पहले सरकार ने 230 नई पंचायतों की अधिसूचना जारी की है। इन पंचायतों के लिए आपत्ति 29 अगस्त तक आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन